[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर के सरकारी हॉस्पिटल के गेट पर डिलीवरी:गर्भवती महिला को कांवटिया हॉस्पिटल ने भर्ती नहीं किया, जनाना अस्पताल जाने को कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर के सरकारी हॉस्पिटल के गेट पर डिलीवरी:गर्भवती महिला को कांवटिया हॉस्पिटल ने भर्ती नहीं किया, जनाना अस्पताल जाने को कहा

जयपुर के सरकारी हॉस्पिटल के गेट पर डिलीवरी:गर्भवती महिला को कांवटिया हॉस्पिटल ने भर्ती नहीं किया, जनाना अस्पताल जाने को कहा

जयपुर : राजधानी जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में बुधवार को एक शर्मसार करने वाली घटना हुई। हॉस्पिटल प्रशासन ने गर्भवती महिला को एडमिट नहीं किया। उसे जनाना हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हॉस्पिटल में खड़ी एंबुलेंस से मदद मांगी तो ड्राइवर ने जाने से इनकार कर दिया। कोई हॉस्पिटल स्टाफ मदद के लिए आगे नहीं आया। इतने में महिला ने हॉस्पिटल गेट पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। मामला बढ़ता देख हॉस्पिटल प्रशासन चेता और महिला को वार्ड में ले गया।

महिला के अस्पताल के बाहर बेटी को जन्म देने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और फिर स्टाफ स्ट्रेचर लेकर पहुंचा।
महिला के अस्पताल के बाहर बेटी को जन्म देने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और फिर स्टाफ स्ट्रेचर लेकर पहुंचा।

एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई
जानकारी के अनुसार, अशोक वर्मा अपनी पत्नी नीलम को प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) होने पर बुधवार शाम करीब 6 बजे शास्त्री नगर स्थित कांवटिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने नीलम को देखा और उसे जनाना हॉस्पिटल रेफर कर दिया। उसे प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वालों ने कांवटिया हॉस्पिटल में ही भर्ती करने की गुजारिश की। डॉक्टरों और स्टाफ ने इससे साफ इनकार कर दिया। इस दौरान परिवार वालों और हॉस्पिटल स्टाफ में बहस भी हो गई। आरोप है कि इसके बाद वहां के स्टाफ ने गर्भवती नीलम और उसके परिवार वालों को वहां से चले जाने को कह दिया। इस दौरान हॉस्पिटल प्रशासन ने महिला को न तो एंबुलेंस उपलब्ध करवाई और न ही किसी अन्य तरह की सहायता दी।

हॉस्पिटल के बाहर चबूतरे पर डिलीवरी हुई
परिजन गर्भवती महिला को लेकर हॉस्पिटल से बाहर निकले तभी उसको तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवार की महिलाओं ने उसे कांवटिया हॉस्पिटल के बाहर चबूतरे पर लेटा दिया। यहीं पर नीलम ने बच्ची को जन्म दिया। इस पूरी घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए। हंगामा बढ़ता देख हॉस्पिटल प्रशासन और स्टाफ मौके पर पहुंचा और जच्चा-बच्चा को लेकर हॉस्पिटल में भर्ती किया।

महिला के बेटी को जन्म देने के बाद जज्जा-बच्चा दोनों को वार्ड में ले जाया गया।
महिला के बेटी को जन्म देने के बाद जज्जा-बच्चा दोनों को वार्ड में ले जाया गया।

देर रात विधायक पहुंचे हॉस्पिटल
घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात करीब 10 बजे सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल अधीक्षक राजेन्द्र तंवर से मुलाकात की। उन्हें इस तरह की घटना पर फटकार लगाई। शर्मा ने भर्ती महिला का हाल-चाल जाना और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि उन्हें इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दूसरी ओर, मेडिकल डिपार्टमेंट की एसीएस शुभ्रा सिंह ने मौके पर अधिकारियों की टीम को भेजकर मामले को दिखाने और उसकी जांच करवाने के निर्देश दिए।

हॉस्पिटल में है डिलीवरी की व्यवस्था
कांवटिया हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं के प्रसव की व्यवस्था है। इसके लिए यहां ऑपरेशन थिएटर के साथ पर्याप्त संसाधन, डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ मौजूद है। इसके बावजूद महिला को भर्ती न करके रेफर करने की प्रक्रिया ने हॉस्पिटल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62