[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सनातन धर्म मंदिर में चोरी:दानपात्र तोड़ रुपए निकाल ले गए चोर, लोगों ने की कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सनातन धर्म मंदिर में चोरी:दानपात्र तोड़ रुपए निकाल ले गए चोर, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

चोरों ने सनातन धर्म मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र के ताले तोड़कर रूपए किए पार, मंदिर कमेटी सदस्यों ने की कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर के सनातन धर्म मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए पार कर लिए। मंदिर में हुई चोरी को लेकर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

समिति महामंत्री अभिषेक पारीक ने बताया कि सुबह मंदिर में श्रद्धालु विमल शर्मा रोजाना की तरह पूजा करने आए थे। पूजा करने के बाद उनका ध्यान दान पात्र पर पड़ा तो देखा तो शिवालय का दान पात्र टूटा हुआ था। उन्होंने कमेटी के सदस्यों को फोन किया तो मंदिर कमेटी सदस्य मौके पर पहुंच कर देखा तो दान पात्र का ताला टूटा हुआ था। उसमें से रुपए भी गायब थे। इसके बाद जब हनुमान मंदिर के मुख्य गेट का ताला देखा तो वो भी टूटा हुआ था। शिवालय के दानपत्र के पास एक लोहे की रॉड रखी हुई मिली। मंदिर में हुई चोरी को लेकर कमेटी सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर खेतड़ी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

इस दौरान मंदिर के मुख्य गेट पर लगे ताले को लोहे की राड़ से तोड़कर चोर मंदिर में घुसने की बात सामने आई है। इस दौरान दान पात्र टूटने के बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने बाकी दान पात्र खोल कर उनमें से रुपए निकाल लिए साथ ही मंदिर में लगे पुराने सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत करवाने व नए सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर चर्चा की। कमेटी सदस्यों ने बताया कि चोर अब मंदिरों को निशाना बनाने लगे हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा प्रभावी कदम उठाकर वारदात करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर समिति महामंत्री अभिषेक पारीक, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद तिवाड़ी, मंदिर मंत्री मुकेश मीणा, दीपक अग्रवाल, उत्तम सोलंकी, रमेश कुमार, विमल शर्मा, आलोक जेदिया, विजय गुप्ता, पंडित सुमन तिवाड़ी,  विनोद कवर, पूनम समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77