[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्योति मिर्धा के बयान पर बेनिवाल का पलटवार, संविधान बदलने की बात करने वालों को मिलेगी मत की चोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

ज्योति मिर्धा के बयान पर बेनिवाल का पलटवार, संविधान बदलने की बात करने वालों को मिलेगी मत की चोट

हनुमान बेनीवाल ने कहा हम लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखते हैं और जनता संविधान को बदलने की बात करने वालों को मत की चोट से करारा जवाब देगी।

नागौर : नागौर संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कांग्रेस पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने उनके सामने भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रही डॉक्टर ज्योति मिर्धा के बयान पर पलटवार किया। संविधान बदलने की बात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इस वीडियो के बाद हनुमान बेनीवाल ने पटवार करते हुए ज्योति मिर्धा को जवाद दिया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबके लिए ये विचारणीय है कि किसी भी प्रत्याशी के विचार हमें किस दिशा की ओर ले जाने वाले हैं। हनुमान बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ज्योति मिर्धा के संबोधन का वीडियो साझा करते हुए कहा कि नागौर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार ने फिर से सत्ता में आने के बाद संविधान बदलने की बात की है। उनके बयानों से यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी यदि सत्ता में आ गई तो बाबा साहब के लिखित संविधान को खत्म करने को आतुर हैं। हम लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखते हैं और जनता संविधान को बदलने की बात करने वालों को मत की चोट से करारा जवाब देगी।

हनुमान बेनीवाल ने कहा हम लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखते हैं और जनता संविधान को बदलने की बात करने वालों को मत की चोट से करारा जवाब देगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89