[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6 घंटे तक 60 से ज्यादा हैक्टेयर में धधकता रहा जंगल, वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से बुझाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

6 घंटे तक 60 से ज्यादा हैक्टेयर में धधकता रहा जंगल, वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से बुझाई

6 घंटे तक 60 से ज्यादा हैक्टेयर में धधकता रहा जंगल, वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से बुझाई

नीमकाथाना/ थोई : प्रीतमपुर गांव की पहाड़ियों में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। तेज हवा के झोंके के साथ आग तेजी से बढ़ती गई। वन विभाग के करीब 20 कर्मचारियों ने आग बुझाई। दोपहर करीब 12 बजे पहाड़ी पर अचानक आग लग गई।

धुआं देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी । मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। धीरे-धीरे आग हवा के साथ फैलती गई। करीब 60 हैक्टेयर जंगल जल चुका। वहीं ग्रामीण और वन विभाग के कर्मियों ने आग की चपेट में आए एक कछुए को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 60 हैक्टेयर जंगल में लगी आग से वनस्पति सहित जीव-जंतु भी चपेट में आ गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग ने छापर, प्रीतमपुरी की दो पहाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीण पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है। रेंजर रविसिंह भाटी, रेंजर भीमसिंह, सहायक वनपाल रामकुमार, वन वनपाल रामकुवार जाट, वन रक्षक महावीर, सहायक रक्षक हरिसिंह बाजिया, वन रक्षक अनिल सिर्वा, चालक वीरचंद, सुभाष, अनिल व अशोक सहित अनेक ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे।

Related Articles