संत निरंकारी मंडल की ओर से कथा का आयोजन:मनुष्य सच्चाई के मार्ग पर चलकर धर्म संस्कृति के ज्ञान का करें : राकेश मुटरेजा
संत निरंकारी मंडल की ओर से कथा का आयोजन:मनुष्य सच्चाई के मार्ग पर चलकर धर्म संस्कृति के ज्ञान का करें : राकेश मुटरेजा

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के सुभाष मार्केट स्थित जैन मंदिर में संत निरंकारी मंडल के तत्वाधान में बुधवार को एक दिवसीय आध्यात्मिक कथा का आयोजन किया गया। प्रचार प्रसार दिल्ली मंडल के राकेश मुटरेजा ने आमजन से सच्चाई के मार्ग पर चलकर धर्म व संस्कृति के प्रसार करने का आह्वान किया। मंदिर परिसर उपस्थित लोगों को राकेश मुटरेजा ने बताया कि जीवन का लक्ष्य आध्यात्मिक उत्थान है। हमारे धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है।
कार्यक्रम संयोजक घनश्यामदास ने आंगुतों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर राधेश्याम, विकास, जगमाल, रघुवीर सिंह, राजपाल सिंह, शिव भगवान, सुरजभान, इंद्रसिंह, साक्षी, निशा, सुनीता, संतोष देवी, लता देवी, इंद्रा, ओमप्रकाश, जीवणराम और भंवरी देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।