[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में सर्व समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में सर्व समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

शिमला में सर्व समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम शिमला में सर्वसमाज का होली स्नेह मिलन समारोह 26 मार्च मंगलवार को कुलदीपक कॉलेज में मेजर कन्हैयालाल यादव की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सवाई सिंह यादव युवा भामाशाह थे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शीशराम निणानिया सरपंच प्रतिनिधि, रामानंद शर्मा पत्रकार, महावीर पंच, श्रीराम मेघवाल थे। कार्यक्रम संयोजक यादव समाज के नीमकाथाना जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि होली स्नेह मिलन समारोह में सर्व समाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन पवन कौशिक ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक यादव समाज के नीमकाथाना जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने उपस्थित लोगों काआभार जताया तथा अतिथिओ का सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सी पी शर्मा ने कहा कि समाज में फैल रही कुरुतियों को हमें दूर करना होगा इसके लिए हमें सर्व समाज के युवा लोगों का एक संगठन कायम करना होगा तथा सर्व समाज को साथ लेकर चलना होगा जब हम सब युवा मिलकर एक संगठन को कायम करेंगे तथा उसी के तहत कार्य करेंगे तो समाज में फैली हुई कुरीतियां अवश्य ही दूर होगी।

विपिन यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब युवा लोगों को आगे आना होगा तथा हम सबको मिलकर चलना होगा तभी कोई समाज प्रगति कर पाएगा जब उस समाज के युवा लोग संगठित होकर समाज हित में काम करेंगे हमें भी सर्व सामाज हित में काम करना है तथा सभी को संगठित करके एक साथ लेकर चलना है तभी हमारा ग्राम आगे प्रगति की तरफ अग्रसर हो सकेगा।

मेजर कन्हैया लाल सूबेदार ने कहा कि विपिन यादव की यह बहुत ही अच्छी पहल है कि आज होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है तथा ग्राम के सर्व समाज के लोगों को एकत्रित कर ग्राम में एकता का संदेश दिया है हम सबको इस पर पहल करके ग्राम में एकता कायम करनी होगी तथा सर्व समाज के हित में ग्राम में कार्य करना होगा।

कार्यक्रम को सुरेश कुमार पचेरिया बनवारी लाल पंच महावीर पंच शीशराम निनानिया सरपंच प्रतिनिधि शिमला के सी गुर्जर रमेश कुमार यादव डॉक्टर हेमंत सोनी नवीन यादव लालचंद पंच, राजकुमार यादव गुरुजी बनवारी लाल थानेदार हनुमान बुल्डा, सोहनलाल हवलदार सवाई सिंह पी टीआई तुलसीराम थानेदार रूपचंद मास्टर गिरधारी लाल प्रिंसिपल अनिल शर्मा पत्रकार सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। होली स्नेह मिलन समारोह में सर्व समाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया ।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार शर्मा प्रिंसिपल श्याम सुंदर वाल्मीकि संजय निर्माण दयाराम साहब अरविंद कुमार जोगेंद्र मेघवाल भगवान राम गुर्जर सुनील कुमार डॉ जितेंद्र यादव रविंद्र कुमार नरेश कुमार यादव मास्टर रविकांत यादव विकास यादव राजेंद्र बाबू जी गणेश कुमार महेश हलवाई सहीराम दूधिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।अंत में विपिन यादव की तरफ से अल्पा आहार का कार्यक्रम रखा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62