[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडावा के प्रसिद्ध फागोत्सव के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

मंडावा के प्रसिद्ध फागोत्सव के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

मंडावा के प्रसिद्ध फागोत्सव के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

मंडावा : होली के अवसर पर मंडावा में रविवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम नगरपालिका चोक में हुआ। फागोत्सव में शेखावाटी की प्रसिद्ध ढप मंडली श्याम मित्र मंडल,जाल वाले बालाजी मंडली, शेखावाटी लोक कला मित्र मंडली, बाबा गिरधारी दास मित्र मण्डली, आनन्द पूरा अखाड़ा ढप मण्डली सहित अन्य स्थानीय ढप मण्डलियों के कलाकारो द्वारा फाल्गुनी गीतों,धमालो पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रमो को देखने के लिए काफी संख्या में प्रवासी बंधुओ, विदेशी पर्यटकों सहित महिलाओं पुरुषों ने शिरकत कर महोत्सव का जमकर लुफ्त उठाया। बड़ी संख्या विदेशी सैलानियों ने भारतीय संस्कृति रीति रिवाजों से रूबरू होते हुए लोकगीतों पर जमकर थिरके। आयोजित कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनावों जिले में 19 अप्रैल को मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर शपथ दिलाई गई ।

इस दौरान महिलाओं युवाओ सामाजिक संगठनों,आमजन को अपने मत का उपयोग करने की अपील की गई। स्वीप गतिविधियों के तहत शत प्रतिशत मतदान में मतदाताओं को अपनी भागीदारी निभाने की बात कही। स्वीप अभियान के तहत सभी उपस्थित लोगों कलाकारों ने संकल्प लेते हुए शत प्रतिशत मतदान की शपथ लेते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व पर लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम में मंडावा तहसीलदार सुभाष चंद्र,पालिका अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत सहित सैकड़ो की संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62