[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क पर तड़प रहे घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल:कई लोगों ने वीडियो बनाया पर सहायता नहीं की, समय पर इलाज मिलने से बची जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क पर तड़प रहे घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल:कई लोगों ने वीडियो बनाया पर सहायता नहीं की, समय पर इलाज मिलने से बची जान

सड़क पर तड़प रहे घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल:कई लोगों ने वीडियो बनाया पर सहायता नहीं की, समय पर इलाज मिलने से बची जान

चूरू : जिले की साहवा पुलिस ने होली के पर्व पर मानवता का परिचय दिया। साहवा थानाधिकारी अलका विश्नोई ने रविवार देर रात गस्त के दौरान धीरवास बड़ा से साहवा की ओर आ रही थी। तभी रास्ते में लहूलुहान हालत में एक घायल सड़क पर तड़प रहा था। उन्होंने घायल को अपनी कार से साहवा गवर्नमेंट अस्पताल पहुंचाया।

साहवा थानाधिकारी अलका विश्नोई ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान धीरवास बड़ा से साहवा की ओ जा रही थी। तभी सड़क पर पड़े घायल धीरवास बड़ा निवासी पवन शर्मा (42) को अपनी सरकारी गाड़ी से साहवा के गवर्नमेंट अस्पताल पहुंचाया। जहां सामने आया कि पवन कुमार शर्मा हलवाई का काम करता है। वह रविवार रात कहीं काम करने गया हुआ था। तभी वापस गांव जाते समय रास्ते में हादसा हो गया।

हादसे में पवन शर्मा का एक पर फ्रैक्चर हो गया, जिसका डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया। मगर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसको तारानगर के गवर्नमेंट अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में घायल ने बताया की वह काफी देर तक सड़क पर घायल और लहूलुहान हालत में तड़पता रहा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने केवल उसका वीडियो बनाया और गौर से देखकर चले गए। अगर साहवा पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो आज स्थिति और और भी गंभीर हो सकती थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62