[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार में जिंदा जला सेना का जवान:अंडरपास की दीवार पर गाड़ी टकराने के निशान, दूर मिला मोबाइल; बेटा होने पर गांव आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कार में जिंदा जला सेना का जवान:अंडरपास की दीवार पर गाड़ी टकराने के निशान, दूर मिला मोबाइल; बेटा होने पर गांव आया था

कार में जिंदा जला सेना का जवान:अंडरपास की दीवार पर गाड़ी टकराने के निशान, दूर मिला मोबाइल; बेटा होने पर गांव आया था

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ (झुंझुनूं) : एक महीने पहले बेटा होने की खुशी में गांव आया सेना का जवान ड्यूटी पर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। अंडरपास की दीवार से टकराने के बाद कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार समेत सेना का जवान जिंदा जल गया। घटना झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई।

मुकुंदगढ़ एसएचओ महेंद्र सिंह यादव ने बताया- विकास भास्कर (25) श्रीनगर में पोस्टेड था। वह कंवरपुरा बालाजी डूंडलोद का रहने वाला था। बेटा होने की खुशी में एक महीने पहले छुट्‌टी लेकर गांव आया था। छुटि्टयां पूरी होने पर ड्यूटी पर वापस लौट रहा था।

ट्रेन पकड़ने के लिए वह रविवार रात 10 बजे चचेरे भाई सोनू के साथ मुकुंदगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए कार से निकला था। भाई को एक होटल पर छोड़कर वह कार से 200 मीटर दूर डूंडलोद के बलरिया रोड स्थित अंडरपास तक पहुंचा था कि हादसा हो गया।

बेटा होने की खुशी में छुट्‌टी लेकर घर आया था विकास।
बेटा होने की खुशी में छुट्‌टी लेकर घर आया था विकास।

घटना से दूर मिला जवान का मोबाइल
एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सेना का जवान और कार पूरी तरह जल चुके थे। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मुकुंदगढ़ पुलिस ने भी मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। अंडरपास में कुछ मीटर पहले गाड़ी के घिसटने जैसे निशान दिख रहे हैं। जवान का मोबाइल भी घटना से कुछ दूर मिला है।

भाई ने बताया घटनाक्रम, बचाने के प्रयास में हाथ झुलसा

विकास के चचेरे भाई सोनू ने बताया- विकास को मुकुंदगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए मैं घर से रात करीब 10 बजे उसके साथ कार में निकला था। घर से पांच किलोमीटर दूर स्मृति होटल पर सुपारी लेने के लिए मैं रुक गया। विकास ने कहा कि तू यहीं पर रुक मैं डूंडलोद बाजार से साबुन लेकर आता हूं। वापस घूमकर 200 मीटर दूर जाते ही अंडरपास में हादसा हो गया। उस वक्त रात के 10.30 बजे रहे थे। राहगीरों ने ही एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी थी। शोर-शराबा सुनकर मैं घटनास्थल पहुंचा। भाई को बचाने के लिए कार से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। सोनू ने बताया कि बचाने के प्रयास में मेरा हाथ भी झुलस गया।

अंडरपास में कुछ मीटर पहले गाड़ी के घिसटने जैसे निशान नजर आए हैं।
अंडरपास में कुछ मीटर पहले गाड़ी के घिसटने जैसे निशान नजर आए हैं।

एक महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म
जानकारी के अनुसार एक महीने पहले ही विकास भास्कर की पत्नी कविता ने बेटे को जन्म दिया है। इसी खुशी के मौके पर विकास छुट्टी लेकर घर आया था कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। अब जांच के बाद ही सारे सवालों के जवाब मिल पाएंगे। जानकारी के अनुसार, विकास दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई हैदराबाद में काम करता है। विकास सात साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। 2021 में उसकी शादी हुई थी।

FSL और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
FSL और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62