[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता का नवाचारः मिठाई के डिब्बों के माध्यम से प्रसारित होगा मतदाता जागरूकता का संदेश, 10 हजार स्टिकर्स का किया विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता का नवाचारः मिठाई के डिब्बों के माध्यम से प्रसारित होगा मतदाता जागरूकता का संदेश, 10 हजार स्टिकर्स का किया विमोचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

चिड़ावा : मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन की मुहिम के तहत नित नए नवाचार देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता ने त्यौहार पर मिठाई के डिब्बों के माध्यम से अधिकाधिक मतदान का संदेश लोगों तक पहुंचाने की पहल की है।

मतदान जागरुकता हेतु विमोचन किया गया स्टिकर

एसडीएम बृजेश गुप्ता ने आज जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत अनूठी पहल करते हुए आज 10 हजार स्टिकर्स का विमोचन किया, जिन पर मतदाताओं के लिए मताधिकार का प्रयोग करने का जागरूकता संदेश प्रिंट किया गया है। एसडीएम गुप्ता के साथ चुनाव शाखा से जुड़े कार्मिकों ने स्टिकर्स चिड़ावा के प्रसिद्ध मिष्ठान्न भंडारों पर वितरित किए। उद्देश्य यही है कि त्यौहार पर मिठाई की बिक्री में तेजी आयेगी, लिहाजा मिठाई के डिब्बे के ऊपर लगाया गया निर्वाचन विभाग का मतदान जागरूकता संदेश का स्टिकर्स भी लोगों तक प्रसारित होगा।

आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचन के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है।

एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चिड़ावा की प्रसिद्ध मिठाइयों की मांग त्यौहारों पर बढ़ जाती है, ऐसे में मिष्ठान्न व्यापारियों को प्रेरित करते हुए उनके माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश उनके ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। एसडीएम गुप्ता ने बताया कि आगे और भी नवाचार उनके विभाग द्वारा जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार किए जाएंगे। एसडीएम ऑफिस के इस नवाचार की लोगों ने सराहना की है।

ये रहे मौजूद

मिष्ठान्न भंडारों पर मतदान जागरूकता स्टिकर्स वितरण के अवसर पर एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश कविया, सांख्यिकी अधिकारी रणसिंह, चुनाव शाखा प्रभारी सुरेंद्र कुमार, शशिकांत शर्मा, विनोद शर्मा, विकास धत्तरवाल, नवनीत शर्मा सहित उपखंड प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22