[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर अधिकारी निलंबित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर अधिकारी निलंबित

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर अधिकारी निलंबित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा किये जाने वाले व्यय की निगरानी के लिए सरदारपुरा (सूजडोला तहसील पिलानी) में स्थापित की गई स्थाई चैक पोस्ट पर परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी पवन कुमार वर्मा को 20 मार्च से 29 मार्च 2024 तक दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक की पारी में स्थैतिक निगरानी के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था। 22 मार्च को दोपहर 03 बजे सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झुंझुनूं (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट चिड़ावा) व पुलिस उप अधीक्षक चिड़ावा तथा 23 मार्च 2024 को दोपहर 02:50 बजे थानाधिकारी पिलानी द्वारा निरीक्षण के दौरान पवन कुमार वर्मा चुनावी ड्यूटी के कार्यस्थल से अनुपस्थित पाये गये।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने पवन कुमार वर्मा को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियन्त्रण व अपील) नियम 1958 के नियम 13 के उप नियम (1) के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश दिए हैं। निलम्बन काल के दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, झुंझुनूं रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22