[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नोटों पर किसके चित्र होने चाहिएँ?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
आर्टिकल

नोटों पर किसके चित्र होने चाहिएँ?

नोटों पर किसके चित्र होने चाहिएँ?

नोटों पर किसके चित्र होने चाहिएँ? : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि भारत के करेंसी नोटों पर गणेशजी, लक्ष्मीजी आदि के चित्र प्रकाशित किए जाएं। मैं उनकी इच्छा का सम्मान करता हूं, लेकिन इसके बाद जो स्थिति बनेगी, संभवत: उसके बारे में लोगों ने ज़्यादा सोचा नहीं होगा।

मेरा उद्देश्य केजरीवाल की मांग का विरोध करना नहीं है। मैं तो यह मानता हूं कि हमारे नोट आधुनिकता और सर्वधर्म समभाव का संदेश दें। अगर उन पर हर धर्म के प्रतीक चिह्न हों तो मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

यह भी याद रखें कि भारत में हिंदू, इस्लाम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी, यहूदी, बहाई और अनेक धर्मों के लोग रहते हैं। नास्तिकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। फिर हर समुदाय से ऐसी मांग उठेगी। अगर किसी एक की मांग पूरी कर देंगे और दूसरे की नहीं करेंगे तो वह नाराज़ होगा और कहेगा कि हमारे साथ भेदभाव हो रहा है। क्या इस संबंध में सभी समुदायों के बीच समन्वय स्थापित कर पाएंगे?

असल समस्या उसके बाद आएगी। इस समय महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे कई मुद्दे हैं, जो परिदृश्य से हट जाएंगे। न्यूज़ चैनलों पर तीखी बहस होगी। नेताओं को बैठे-बैठाए मौक़ा मिल जाएगा। वे अपने वोटबैंक के तुष्टीकरण के लिए नित-नई मांग करेंगे। सबसे बड़ी राष्ट्रीय समस्या यह हो जाएगी कि अब नोटों पर किसका चित्र प्रकाशित हो? बहुत लोगों को नोटों पर दूसरे धर्म के प्रतीक चिह्न का होना बर्दाश्त नहीं होगा। वे सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करेंगे कि साजिश रची जा रही है।

मामला यहीं तक नहीं रहेगा। चुनावी रैलियों में इस पर वोट मांगे जाएंगे। एक वर्ग का नेता इसे अपनी जीत के तौर पर पेश करेगा तो दूसरे वर्ग का नेता कहेगा कि हमारे साथ तो हमेशा से ही सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

इसलिए उस स्थिति को ध्यान में रखते हुए मैं इतना कहना चाहूंगा कि नोटों पर महात्मा गांधी काफ़ी हैं। अब कोशिश ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित करने की हो कि नक़ली नोटों का प्रसार रोका जा सके और डिजिटल पेमेंट अधिक सुरक्षित हो जाए।

मेरा मानना है कि नोट वस्तुओं और सेवाओं आदि की ख़रीदारी के माध्यम के अलावा राष्ट्रीय एकता, अच्छी आदतों के संदेशवाहक होने चाहिएं। अगर संभव हो तो इस दिशा में कुछ किया जाए।

.. राजीव शर्मा ..

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखावाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखावाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन को अभी फ्री में डाउनलोड करें, जनमानस शेखावाटी की फेसबुक, यूट्यूब, वेब न्यूज़ को फॉलो करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad