[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
आर्टिकल

मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के एक महान वैज्ञानिक, शिक्षक और 11वें राष्ट्रपति थे। उनका पूरा नाम डॉ. अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। देश के विज्ञान, तकनीकी और प्रगति में उनके अद्वितीय योगदान के कारण उन्हें पूरा देश बेहद सम्मान के साथ याद करता है। इसे हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। देश के युवाओं और छात्रों के प्रति उनके अगाध प्रेम और समर्पण के कारण संयुक्त राष्ट्र (UN) ने साल 2010 में उनके 79वें जन्मदिन पर इस दिन को ‘विश्व छात्र दिवस’ (World Students’ Day) के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

‘सपने वे नहीं होते, जो आपको रात में सोते समय नींद में आए बल्कि सपने वे होते हैं, जो रात में सोने ही न दें।’ ऐसी बुलंद सोच रखने वाले ‘मिसाइलमैन’ अवुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम (एपीजे अब्दुल कलाम) भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक कहे जाते हैं। जब कलाम ने देश के सर्वोच्च पद यानी 11वें राष्ट्रपति की शपथ ली थी तो देश के हर वैज्ञानिक का सर फख्र से ऊंचा हो गया था। वे ‘मिसाइलमैन’ और ‘जनता के राष्ट्रपति’ के रूप में लोकप्रिय हुए।

आइए नजर डालते हैं उनके जीवन सफर पर…

कलाम का बचपन : आसमान की ऊंचाइयों को छूने के लिए हवाई जहाज और अन्य साधनों से भी जरूरी चीज है हौसला। हौसला आपकी सोच को वह उड़ान देता है जिसका शिखर कामयाबी की चोटी पर है। कामयाबी के शिखर तक पहुंचने की आपने यूं तो हजारों कहानियां पढ़ी होंगी लेकिन ऐसी ही एक जीती-जागती कहानी है पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जिन्हें दुनिया ‘मिसाइलमैन’ के नाम से भी जानती है, का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम् (तमिलनाडु) में हुआ था। एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था।

कलाम अपने परिवार में काफी लाड़ले थे, लेकिन उनका परिवार छोटी-बड़ी मुश्किलों से हमेशा ही जूझता रहता था। उन्हें बचपन में ही अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो गया था। उस वक्त उनके घर में बिजली नहीं हुआ करती थी और वे केरोसिन तेल का दीपक जलाकर पढ़ाई किया करते थे।

अब्दुल कलाम मदरसे में पढ़ने के बाद सुबह रामेश्वरम् के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जाकर समाचार पत्र एकत्र करते थे। अब्दुल कलाम अखबार लेने के बाद रामेश्वरम् शहर की सड़कों पर दौड़-दौड़कर सबसे पहले उसका वितरण करते थे। बचपन में ही आत्मनिर्भर बनने की तरफ उनका यह पहला कदम रहा।

कलाम की शिक्षा : कलाम जब मात्र 19 वर्ष के थे, तब द्वितीय विश्वयुद्ध की विभीषिका को भी उन्होंने महसूस किया। युद्ध की आग रामेश्वरम् के द्वार तक पहुंच गई थी। इन परिस्थितियों में भोजन सहित सभी आवश्यक वस्तुओं का अभाव हो गया था। कलाम एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में आए, तो इसके पीछे उनके 5वीं कक्षा के अध्यापक सुब्रह्मण्यम अय्यर की प्रेरणा जरूर थी।

अध्यापक की बातों ने उन्हें जीवन के लिए एक मंजिल और उद्देश्य भी प्रदान किया। अभियांत्रिकी की शिक्षा के लिए उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया। वहां इन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में अध्ययन किया।

मिसाइल क्रांति की तरफ कदम : 1962 में वे ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ में आए। डॉक्टर अब्दुल कलाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह (एसएलवी तृतीय) प्रक्षेपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल है। अब्दुल कलाम भारत के मिसाइल कार्यक्रम के जनक माने जाते हैं।

उन्होंने 20 साल तक भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन यानी इसरो में काम किया और करीब इतने ही साल तक रक्षा शोध और विकास संगठन यानी डीआरडीओ में भी। वे 10 साल तक डीआरडीओ के अध्यक्ष रहे। साथ ही उन्होंने रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार की भूमिका भी निभाई। इन्होंने अग्नि एवं पृथ्वी जैसी मिसाइल्स को स्वदेशी तकनीक से बनाया था।

राष्ट्रपति का सफर : 18 जुलाई 2002 को कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। इन्हें भारतीय जनता पार्टी समर्थित एनडीए घटक दलों ने अपना उम्मीदवार बनाया था जिसका वामदलों के अलावा समस्त दलों ने समर्थन किया था। 25 जुलाई 2002 को उन्होंने संसद भवन के अशोक कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। 25 जुलाई 2007 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।

ऐसे भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक और जनता के राष्ट्रपति के रूप में लोकप्रिय हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का 27 जुलाई 2015 को शिलांग के आईआईएम में एक व्याख्यान देने के दौरान गिरने के बाद निधन हो गया।

डॉ. अब्दुल कलाम कौन और क्या थे?

मिसाइल मैन (Missile Man): डॉ. कलाम को भारत का ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता है। उन्होंने भारत के लिए अग्नि और पृथ्वी जैसी शक्तिशाली मिसाइलों का विकास किया।

महान वैज्ञानिक: उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नेतृत्व किया। साल 1998 के पोखरण-2 परमाणु परीक्षण को सफल बनाने में उनकी मुख्य भूमिका थी।

भारत के 11वें राष्ट्रपति: वे साल 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। अपनी सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण उन्हें ‘जनता के राष्ट्रपति’ (People’s President) के नाम से जाना गया।

शिक्षक और लेखक: राष्ट्रपति पद से हटने के बाद उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाया और युवाओं को प्रेरित करने वाली कई किताबें लिखीं, जैसे ‘इग्नाइटेड माइंड्स’ (Ignited Minds) और उनकी आत्मकथा ‘विंग्स ऑफ फायर’ (Wings of Fire)।

उनकी जयंती कब है?

डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती हर साल 15 अक्टूबर को मनाई जाती है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।

महत्व

1 विश्व छात्र दिवस (World Students’ Day): डॉ. कलाम को बच्चों और युवाओं से गहरा लगाव था। उनके इस प्रेम और शिक्षा के प्रति समर्पण को सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने साल 2010 में उनके जन्मदिन (15 अक्टूबर) को ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।

2 सपनों को सच करने की प्रेरणा: डॉ. कलाम का जीवन इस बात का प्रतीक है कि एक साधारण परिवार में जन्म लेकर भी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और बड़े सपनों के दम पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचा जा सकता है। उनका प्रसिद्ध विचार है—”सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।”

3 वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता: उनकी जयंती हमें याद दिलाती है कि कैसे उन्होंने भारत को रक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक वैश्विक महाशक्ति बनाया।

4 सादगी और उच्च विचारों का प्रतीक: डॉ. कलाम देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित थे, फिर भी उनका जीवन बेहद साधारण था। उनका जीवन आज के नेताओं और नागरिकों के लिए ईमानदारी और सेवाभाव की सबसे बड़ी सीख है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77