[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:उदावास के देवनारायण मंदिर में की थी चोरी,सीसीटीवी फुटेज से आया पकड में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:उदावास के देवनारायण मंदिर में की थी चोरी,सीसीटीवी फुटेज से आया पकड में

मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:उदावास के देवनारायण मंदिर में की थी चोरी,सीसीटीवी फुटेज से आया पकड में

झुंझुनूं : झुंझुनूं सदर थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बगड थाना इलाका के चारणवास निवासी विजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह गुर्जर को दस्तयाब किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

आरोपी ने सदर थाना इलाका के उदावास स्थित प्राचीन

श्री देवनारायण मंदिर में चोरी की थी। इस संबंध में मंदिर के महंत बचनाराम पुत्र नंदाराम ने सदर थाना में बुधवार को मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि वह 24 सितम्बर को सुबह 4ः30 बजे के करीब मंदिर पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ था।

मंदिर में रखे टेप रिकार्ड, माउथ स्पीकर तथा पूजा की थाली में रखे रुपए गायब थे। पुलिस ने महंत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।

घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फुटेज में घटना के वक्त आने जाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया। उसके बाद आरोपी विजय सिंह को दस्तायाब कर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।

थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया की आरोपी से पूछताछ जारी है,चोरी व नकबजनी की अन्य वारदातें खुलने की संभावना है। आरोपी के खिलाफ पहले से बगड थाना में दो मामले दर्ज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77