[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना : पोतों ने दादा पर चाकू और हॉकी से किए वार, इलाज के दौरान तोड़ा दम, एक आरोपी झालावाड़ पुलिस से बर्खास्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिंघाना : पोतों ने दादा पर चाकू और हॉकी से किए वार, इलाज के दौरान तोड़ा दम, एक आरोपी झालावाड़ पुलिस से बर्खास्त

नशे में पोतों ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला:पोती को बचाने आया था, एक आरोपी झालावाड़ पुलिस से बर्खास्त

झुंझुनूं (सिंघाना) : झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के सावलोद गांव में शराब के नशे में झगड़ा कर रहे दो युवकों ने अपने ही दादा की लाठी व डंडों से पीट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सिंघाना थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि होशियार सिंह (86) पुत्र उदमी राम को उनके दो पोतों ने हाॅकी व अन्य धारदार हथियारों से कर दिया। सूचना पर घायल को सिंघाना अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संंबंध में नाजमद अरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।
सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।

पुलिस ने आरोपी अमित कुमार पुत्र सुभाष व मनीष कुमार पुत्र विजेंद्र दोनों परिवार में चाचा-ताऊ के लड़के हैं। दोनों शराब पीने के आदी है। 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दोनों शराब के नशे में घर आए। अपनी बहन मनीषा से झगड़ा कर रहे थे। बीच बचाव में आरोपी अमित के पिता सुभाष आए तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। सुभाष ने दूसरे मकान में भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद झगड़ा शांत कराने आए दादा होशियार सिंह पर दोनों आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग वहीं पर गिर गया। इस दौरान मनीषा ने मौका पाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया।

 

आरोपी अमित कुमार झालावाड़ पुलिस से कार्यरत था, जिसे डयूटी के प्रति लापरवाही करने पर कुछ समय पूर्व बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं दूसरा आरोपी मनीष कुमार गांव में ही रहता है जो शराब का आदी होने का कारण आए दिन लोगों से झगड़ा करता रहता है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सिंघाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में मृतक होशियार सिंह के पुत्र संजय की ओर से थाने में अपने पुत्र अमित व भतीजे मनीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet