अंटाला में अफीम के 4150 पौधे बरामद, एक गिरफ्तार
अंटाला में अफीम के 4150 पौधे बरामद, एक गिरफ्तार
नीमकाथाना : सदर पुलिस ने अंटाला गांव में अफीम की खेती पकड़ी है। अफीम के 4150 पौधे जब्त िकए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर िलया गया है। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस सक्रिय है। चुनावों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध भी पुलिस अभियान चला रही है।
सदर थानाधिकारी विजयसिंह, उप निरीक्षक विक्रमसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अंटाला में अफीम की खेती करने वाले दलीपसिंह को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक विक्रमसिंह ने बताया कि चैंकिग व गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरसिहं पुत्र पाबूदान निवासी अंटाला के खेत में काश्तकार दिलीपसिंह पुत्र कानसिंह निवासी अंटाला ने अफीम की खेती कर रखी है।
पुलिस खेत में पहुंची, जहां पर एक शख्स दिलीप सिंह मिला जो कब्जेशुदा खेत में अवैध अफीम के पौधे बो रहा था। अफीम की खेती का लाइसेंस व अनुज्ञापत्र नहीं था। कुल 4150 अफीम के पौधे मिले जिनको जब्त कर िलया गया। दिलीप सिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039159


