[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्र के लोगों में है खुशी का माहौल : धर्मपाल गुर्जर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्र के लोगों में है खुशी का माहौल : धर्मपाल गुर्जर

सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्र के लोगों में है खुशी का माहौल : धर्मपाल गुर्जर

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में सीआरआईएफ योजना के तहत 33.5 करोड़ रूपए की लागत से 21 किलोमीटर की सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सरकार द्वारा राज्य मार्ग 82 सड़क स्वीकृत होने पर स्थानिय विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का ग्रामीणों ने आभार जताया। जानकारी के अनुसार काफी समय से निजामपुर मोड़ से हरीयाणा सीमा तक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रही थी, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे थे। ग्रामीणों ने सड़क को दुरूस्त करवाने की कई बार मांग करते हुए स्थानिय विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को अवगत करवाया। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए धर्मपाल गुर्जर के प्रयासों के चलते 14 मार्च को सीआरआईएफ योजना के तहत सड़क स्वीकृत हुई। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ताराचंद सैनी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा सीआरआईएफ योजना के तहत राज्य मार्ग 82 सालासर से हरियाणा सीमा तक सड़क स्वीकृत हुई है जिसमें निमाजपुर मोड़ से हरियाणा सीमा तक 21 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए सरकार ने 33.50 करोड़ रूपए स्वीकृत किए है। इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र के विकास में शिक्षा के साथ-साथ सड़कों का मुख्य योगदान रहता है।

खेतड़ी के विकास के लिए क्षेत्र की सभी सड़कों को दुरूस्त करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सीआरआईएफ योजना के तहत 21 किलोमीटर सड़क के लिए 33.50 करोड़ रूपए स्वीकृत हुए है, कुछ दिन पूर्व ही नौ करोड़ रूपए की लागत से 23 सड़के स्वीकृत हुइ है, जल्द ही नानूवाली बावड़ी से सिंघाना तक नेशनल हाईवे का भी कार्य शुरू हो जाएगा।

नीजामपुर मोड़ से हरियाणा सीमा तक सड़क स्वीकृत जारी होने पर समाजसेवी बबलू अवाना, रामनिवास लादी, अनिल कुमार, समाजसेवी हरीराम गुर्जर, सुभाष तातीजा, प्रभु राजोता, प्रमोद स्वामी, धर्मा पहलवान, एडवोकेट महेंद्र छाबड़ी, सतीश खरड़िया आदि ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62