[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रहस्यमयी आग को लेकर साइंटिफिक तरीके से होगी जांच:एसपी जय यादव ने कहा- जल्द करेंगे मामले का खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रहस्यमयी आग को लेकर साइंटिफिक तरीके से होगी जांच:एसपी जय यादव ने कहा- जल्द करेंगे मामले का खुलासा

रहस्यमयी आग को लेकर साइंटिफिक तरीके से होगी जांच:एसपी जय यादव ने कहा- जल्द करेंगे मामले का खुलासा

चूरू : चूरू की राजगढ़ तहसील के भैंसली गांव में एक महीने से रहस्यमयी आग लगने के मामले की पुलिस अब साइंटिफिक तरीके से जांच कर रही है। मामले में अब नया मोड़ भी सामने आया है। जिसमें पुलिस ने कोर्ट की परमिशन से मृत बच्चे के शव को वापस बाहर निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अब आगे का कदम उठाएगी।

एसपी जय यादव ने बताया कि भैंसली में रहस्यमयी तरीके से आग लगने के मामले में पुलिस पुख्ता सबूत के साथ आगे बढ़ रही है। पुलिस अब इस मामले की वैज्ञानिक पद्धति सांइटिफिक तरीके से जांच करने में जुटी है। पुलिस ने कोर्ट से परमिशन लेकर एक मृतक बच्चे का दफनाया हुआ शव बाहर निकलवाकर उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम भी करवाया है। जिसकी पूरी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की हर कड़ी से कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है। एसपी जय यादव ने बताया कि मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला भी हुआ है। इसको लेकर भी जांच कर रहे हैं कि पुलिस तो मामले की जांच करने गई थी, फिर पुलिस पर ही हमला क्यों किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62