[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हटाए गए 45 सफाई कर्मचारियों को लगवाने के लिए किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

हटाए गए 45 सफाई कर्मचारियों को लगवाने के लिए किया प्रदर्शन

पानीपत : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 जिला कमेटी पानीपत एवं राज्य कमेटी के नेता और कर्मचारियों ने आज एचएसबीपी संपदा कार्यालय पानीपत पर हटाए गए 45 सफाई कर्मचारियों को लगवाने के लिए रोज प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व पानीपत के जिला प्रधान रमेश कुमार ने किया। तेजपाल व  रामकरण जिला उप प्रधानों ने संचालन किया। रोष प्रदर्शन कार्यों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आर. के. नगर तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर नगर और प्रदेश प्रेस सचिव टीनू मदान ने बताया कि, 24 जून 2023 को टेंडर समाप्त होने पर 45 सफाई कर्मचारियों को हटाया गया था। जिनको अब तक नहीं लगाया गया था। इसलिए आज रोज प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों से मिलने का प्रयास किया गया परंतु जून से अब तक लगातार तीन इस्टेट ऑफिसर बदले जा चुके हैं। हटाए गए कर्मचारीयों कि पिछले तीनों इस्टेट ऑफिसरो ने जान पूछ कर अनदेखी करते हुए इनका शोषण किया है और उत्पीड़न किया है जिसकी हम गौर निंदा करते हैं।

आज इन कर्मचारियों के लिए टेंडर खुला था। परंतु संप्रदाय अधिकारी के उपस्थित न होने की वजह से अगले एक-दो दिन में टेंडर खुलेगा और हटाए गए कर्मचारियों को लगाने के बारे में  रामपाल J.E तथा सतीश कुमार J.E ने आज यूनियन द्वारा हटाए गए कर्मचारियों की दी गई लिस्ट अनुसार सबको लगाने का आश्वासन दिया है। यूनियन में दोनों जे.ई, यो का तथा प्रशासक रोहतक और मुख्य प्रशासक पंचकूला सहित मुख्य वित्त नियंत्रक पंचकूला का धन्यवाद किया है। दूसरा मुद्दा यह था कि, एचएसवीपी की बागवानी विंग पानीपत के 8-10 रेगुलर मालियाँ का पिछले वर्ष की भांति अबकी बार भी परफॉर्मेंस अवार्ड A.C.R खराब करके रोका गया है।

इसके बारे में कार्यकारी अभियंता बागवानी रोहतक से बात की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि हेड ऑफिस को पत्र लिखकर इनको रोका गया परफॉर्मेंस अवार्ड दिलवाया जाएगा। इस मामले में बागवानी डिवीजन रोहतक के सहायक  अनिल कुमार की बदमाशी है। जो जान पूछ कर अपने लालच में कर्मचारियों को बार-बार हरासमेंट करता रहता है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह मांग की जाती है। संपदा कार्यालय के संबंधित अधिकारियों के आश्वासन पर शीघ्र हटाए गए कर्मचारियों को लगवाने का धन्यवाद करते हुए सभा समाप्त की गई है।

आज के रोष प्रदर्शन एवं सभा में उपस्थित रहे आर. के. नागर, प्रदेश अध्यक्ष मनजीत चौहान, रविंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, राजू तोसामड, रवि कुमार, संजय कुमार, जोगेंद्र कुमार, रमेश प्रधान, तेजपाल उप प्रधान, रामकरण प्रचार सचिव, जयपाल सिंह जिला सचिव, महावीर नागर, टीनू मदान, समेश कुमार, बिजेंदर रेवाल,।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89