[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस निलंबित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस निलंबित

उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस निलंबित

नीमकाथाना : कलक्टर शरद मेहरा के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन ने उचित मूल्य की दुकान के संचालन में गड़बड़ी मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ ने गुरुवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण की कार्रवाई की उसके बाद एक अन्य दुकान के लाइसेंसधारक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

गौड़ ने बताया कि उदयपुरवाटी तहसील के झडाया-पचलंगी में राशन दुकान मौके पर बंद मिली. बाद में लाइसेंसधारक को फोन कर मौके पर बुलाया और स्टॉक रजिस्टर की जांच की, तो 74 क्विंटल गेहूं कम पाया गया. इस दुकान का लाइसेंस तत्काल निलंबित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. गेहूं का स्टॉक पूरा नहीं करने पर लाइसेंसधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

जिला रसद अधिकारी के अनुसार, नीमकाथाना उप खण्ड के ठीकरिया गांव में एक दुकान में स्टॉक रजिस्टर मौके पर नहीं मिलने पर आगे की कार्यवाही के लिए नोटिस दिया गया है. इसी उप खण्ड के गांव चला में निरीक्षण के दौरान पूरी व्यवस्था दुरुस्त मिली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77