[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्विफ्ट व बोलेरो कार में हुई भिड़ंत:घूमकर 50 मीटर दूर जाकर बजरी में घुसी कार, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्विफ्ट व बोलेरो कार में हुई भिड़ंत:घूमकर 50 मीटर दूर जाकर बजरी में घुसी कार, बड़ा हादसा टला

स्विफ्ट व बोलेरो कार में हुई भिड़ंत:घूमकर 50 मीटर दूर जाकर बजरी में घुसी कार, बड़ा हादसा टला

झुंझुनूं : झुंझुनूं में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार वापस घूमकर 50 मीटर दूर बजरी में घुस गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसा गुरुवार सुबह 10 बजे गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के खींवसर बस स्टैंड पर हुआ।

टक्कर के बाद स्विफ्ट कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो कार का कुछ हिस्सा टूट गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को बाहर निकाला। बोलेरो में 5 से 6 लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी को भी चोट नहीं आई। स्विफ्ट कार चालक को हल्की चोट आने पर पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्विफ्ट कार गुढ़ा की ओर से आ रही थी, वहीं बोलेरो कार झुंझुनूं की तरफ से आ रही थी। इस दौरान खींवसर बस स्टैंड पर दोनों कारें आपस में टकरा गईं। कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार वापस घूम कर 50 मीटर दूर जाकर बजरी में घुस गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77