[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कर्मचारियों का फूटा गुस्सा:कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे, बोले – जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा, AAO से मारपीट का मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कर्मचारियों का फूटा गुस्सा:कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे, बोले – जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा, AAO से मारपीट का मामला

कर्मचारियों का फूटा गुस्सा:कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे, बोले - जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा, AAO से मारपीट का मामला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं तहसील में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज मंत्रालयिक कर्मचारी, पटवारी व गिरदावर ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने झुंझुनू में तहसील कार्यालय के बाहर धरने देकर आरोपी को तुरन्त प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग की।

इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि गत 4 मार्च को सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) राजेश बजाड़ पर हमला हुआ था, राजकार्य बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस संबंध में सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर एक दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। उसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया जाएगा, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान धरना स्थल पर सुरेन्द्र फौजी, उम्मेद सिंह समेत अन्य कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62