पोते के साथ दौड़े दादा, महिलाओं की मटका दौड़:लंबी मूछों ने किया हैरान, ‘शेखावाटी उत्सव’ की झलकियां, तस्वीरों में…
पोते के साथ दौड़े दादा, महिलाओं की मटका दौड़:लंबी मूछों ने किया हैरान, 'शेखावाटी उत्सव' की झलकियां, तस्वीरों में...

सीकर : सीकर के लक्ष्मणगढ़ में चल रहे शेखावाटी उत्सव के दूसरे दिन रविवार को ‘हेरिटेज वॉक’ का आयोजन किया गया। हेरिटेज वॉक को मुरली मनोहर मंदिर से प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हेरिटेज वॉक में लोक-कलाकारों के साथ, स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय क्रेडिट कोर, स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक संघ सहित आम नागरिकों ने परम्परागत पोशाक में भाग लिया। एसडीएम मोहर सिंह मीणा व अतिथियों ने शेखावाटी उत्सव में प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं व उप विजेताओं को सम्मानित किया।

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम कुसुम, नीलिमा शर्मा, द्वितीय कोमल वर्मा, सोनम कुमारी, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम तमन्ना, पलक, पूनम, अनिता, द्वितीय शोभा, सरिता, सुनीता, प्रियंका, मोनिका, हनी, ऋतु, रहें।

मटका दौड़ में प्रथम रुक्सार, द्वितीय प्रियंका, दादा-पोता दौड़ में प्रथम दादा राजेन्द्र, पोता यश, द्वितीय दादा रमजान खिलजी, पोता समर, रस्सा कशी प्रतियोगिता में विजेता ऋषिकुल बीएड कॉलेज, उप विजेता जोधराज मोहनलाल बजाज लक्ष्मणगढ़, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता दिसनाऊ टीम, उप विजेता जसरासर टीम रहीं।

इस अवसर पर स्वीप कॉर्डिनेटर सुरेश कुमार भास्कर द्वारा स्वीप रंगोली मेरा वोट, मेरी ताकत रंगोली का आयोजन किया गया। साथ ही निर्वाचन आयोग का गीत ‘मैं ही भारत हूँ’ सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कमल किशोर गोयनका व अमित शर्मा द्वारा किया गया। शाम बजे 7 स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या में ‘यू फनी बैंड’ द्वारा परफॉर्मेंस दी जाएगी।
