छाछ के भरोसे स्प्रे पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर
छाछ के भरोसे स्प्रे पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर
चूरू : जिले के रतननगर थाना इलाके के गांव सातड़ा में रविवार दोपहर खेत में सरसों की फसल काटते समय छाछ के भरोसे स्प्रे पीने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसको गंभीर हालत में गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद युवक को जयपुर रेफर किया गया।
अस्पताल में परिवार के लोगों ने बताया कि भादर (35) रविवार को खेत में सरसों की फसल काट रहा था। तभी अचानक खाना खाने के बाद उसने छाछ के भरोसे स्प्रे पी लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। खेत में बेसुध होने पर पड़ोस के खेत वाले चाचा ने देखा, जिसने हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दी। परिजनों ने तुरन्त खेत पहुंचकर निजी वाहन से युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।
मगर युवक की हालत गंभीर होने पर युवक को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल के परिवार के लोगों की भीड़ लग गई। युवक के इस तरह छाछ के भरोसे स्प्रे पीने से हर कोई आश्चर्य में था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038113


