ड्राईविंग टेस्ट पास करने वाली 11 महिला अभ्यर्थियों को उपहार में मिले हेलमेट
ड्राईविंग टेस्ट पास करने वाली 11 महिला अभ्यर्थियों को उपहार में मिले हेलमेट
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय अवकाश के दिन महिलाओं के ड्राईविंग टेस्ट लिए गए। जिन महिला अभ्यर्थीयों की ओर से स्थायी लाईसेंस के लिए आवेदन किए हुए थे उनकी स्लॉट संबंधी बाध्यता को हटाकर उनका लाईसेन्स टेस्ट ट्राइल शुक्रवार को किया गया। टेस्ट में पास होने वाली सभी महिला अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से उपहार में हेलमेट प्रदान किए गए। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. मक्खनलाल जांगिड़ ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट में सफल होने वाली 11 महिला अभ्यर्थियों को अजय हीरो मोटर्स के सौजन्य से निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक चिराग उमरवाल भी मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048912


