[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू पहुंची शीला शेखावत की पैदल न्याय यात्रा:पांचवें दिन तय की 25 किमी की दूरी, मुख्य बाजार होते हुए जाएगी झुंझुनूं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू पहुंची शीला शेखावत की पैदल न्याय यात्रा:पांचवें दिन तय की 25 किमी की दूरी, मुख्य बाजार होते हुए जाएगी झुंझुनूं

चूरू पहुंची शीला शेखावत की पैदल न्याय यात्रा:पांचवें दिन तय की 25 किमी की दूरी, मुख्य बाजार होते हुए जाएगी झुंझुनूं

चूरू : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर के बाद उनकी पत्नी शीला शेखावत की पैदल न्याय यात्रा पांचवें दिन गुरुवार देर शाम चूरू पहुंची। चूरू के भानीनाथ आश्रम में न्याय यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। यात्रा पांचवें दिन करीब 25 किमी चली।

शीला शेखावत की पैदल न्याय यात्रा पांचवें दिन गुरुवार देर शाम चूरू पहुंची।
शीला शेखावत की पैदल न्याय यात्रा पांचवें दिन गुरुवार देर शाम चूरू पहुंची।

शेखावत ने बताया कि यात्रा शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे आगे के लिए रवाना होगी, जो मुख्य बाजार से होते हुए लाल घंटाघर पहुंचेगी। जहां से वह झुंझुनूं के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि शहर के आमजन से अपील करती है इस घड़ी में वह उनका साथ दें। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ीवाला ने बताया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर यह पैदल न्याय यात्रा निकाली जा रही है। हम चाहते हैं कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय मिले। उन्होंने बताया कि पैदल न्याय यात्रा जयपुर पहुंचेगी, जहां हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग सीएम हाउस का घेराव करेंगे। हत्या के तीन महीने बाद भी सरकार ने आज तक कुछ नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड कॉनर्र जारी कर उनको गिरफ्तार कर लाए। पीड़ित परिजनों को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता का विशेष पैकेज और हत्याकांड के मुख्य गवाहों को सुरक्षा मुहैया करवाए।

न्याय यात्रा में उनके साथ अजीत सिंह की पत्नी रेणु कंवर, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार, प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ीवाला, सुखदेव सिंह के छोटे भाई चैनसिंह शेखावत, एडवोकेट महिपाल सिंह सहित राजपूत समाज के सैंकड़ों लोग शामिल हैं। पैदल न्याय यात्रा के चूरू पहुंचने पर राजपूत समाज और करणी सेना के पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया।

Related Articles