[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आय से अधिक मामले में ACB की झुंझुनूं में रेड:तीन जगह सर्च जारी, डॉ रंजन लांबा के घर के सदस्यों से पूछताछ जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

आय से अधिक मामले में ACB की झुंझुनूं में रेड:तीन जगह सर्च जारी, डॉ रंजन लांबा के घर के सदस्यों से पूछताछ जारी

आय से अधिक मामले में ACB की झुंझुनूं में रेड:तीन जगह सर्च जारी, डॉ रंजन लांबा के घर के सदस्यों से पूछताछ जारी

झुंझुनूं : एमएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑफिसर डॉ. रंजन लांबा के पास आय से अधिक संपत्ति के मामले में झुंझुनूं में एसीबी की ओर से रेड की गई है। सीकर, झुंझुनूं व चूरू टीम ने मिलकर झुंझुनूं में तीन जगह सर्च की कार्रवाई कर रही है। तीनों टीम सुबह 7 बजे झुंझुनूं पहुंच गई थी। उसके बाद गुढा मोड़ स्थित स्पार हॉस्पिटल, झुंझुनूं से तीन किलोमीटर स्थित उदावास गांव में उनके फार्म हाउस व घर पर सर्च की कार्रवाई शुरू की।

तीन जगह सर्च जारी
तीन जगह सर्च जारी

एसीबी ने रंजन लांबा की पत्नी सुनीता व पिता रामनिवास लांबा समेत घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ भी की। रामनिवास लांबा पूर्व में पशु चिकित्सक रह चुके हैं। वहीं डॉ रंजन की पत्नी सुनीता झुंझुनूं में गुढ़ा रोड़ स्थित स्पार हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल का संचालन कर रही हैं।

तीन जगह सर्च जारी, डा रंजन लांबा के घर के सदस्यों से पूछताछ जारी
तीन जगह सर्च जारी, डा रंजन लांबा के घर के सदस्यों से पूछताछ जारी

झुंझुनूं एसीबी के एडिशनल एसपी इस्माइल खान ने बताया कि डॉ रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्च की कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल, उनके घर व फार्म हाउस पर सर्च चल रही है। घर के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62