[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में उत्तम स्टोर पर फायरिंग का मामला:मास्टरमाइंड सूरज नायक को किया गिरफ्तार, हरियाणा से पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में उत्तम स्टोर पर फायरिंग का मामला:मास्टरमाइंड सूरज नायक को किया गिरफ्तार, हरियाणा से पुलिस ने पकड़ा

पिलानी में उत्तम स्टोर पर फायरिंग का मामला:मास्टरमाइंड सूरज नायक को किया गिरफ्तार, हरियाणा से पुलिस ने पकड़ा

पिलानी : 50 लाख की रंगदारी के लिए पिलानी के उत्तम सुपर स्टोर पर फायरिंग के मास्टर माइंड सूरज नायक उर्फ घुंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरज नायक ने 28 दिसंबर को अपने गुर्गों से चांडक मार्ग स्थित उत्तम सुपर स्टोर पर फायरिंग करवाई थी। सूरज नायक को पुलिस ने बाढ़ड़ा (हरियाणा) गिरफ्तार किया है। पुलिस गुरुवार सुबह 11 बजे आरोपी की बाजार में परेड कराएगी। पुलिस ने आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी पर आर्म्स एक्ट में ही 5 मामले दर्ज हैं।

आपको बता दें कि कस्बे के चांडक मार्ग स्थित उत्तम सुपर स्टोर के संचालक आशीष अग्रवाल ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी थी कि 27 दिसम्बर को पिलानी के स्थानीय बदमाश सूरज नायक उर्फ घुंडी ने मोबाइल पर कॉल करके उससे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। बाद में 28 दिसम्बर को शाम 6:13 बजे मोटर साइकिल पर आए दो लड़के उत्तम सुपर स्टोर पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। बदमाशों ने उत्तम सुपर स्टोर पर 3 राउंड फायर किए थे।

घटना के बाद कस्बे में बढ़ते अपराधों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद रखे थे और व्यापार संघ ने पुलिस के आला अधिकारियों से मिल कर फायरिंग करने वाले अपराधियों को पकड़ने की मांग की थी। घटना के 10 दिन बाद फायरिंग करने पिलानी के मुकुल नायक और श्यामपुरा मैनाणा के अंकित जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया था। मगक मुख्य आरोपी और व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला सूरज नायक उर्फ घुंडी निवासी पिलानी घटना के बाद से ही फरार था।

थानाधिकारी नारायण सिंह कविया ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार सूरज उर्फ घुंडी के पीछे लगी हुई थी और उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62