[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक के शव का पोस्टमार्टम का शव सौपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक के शव का पोस्टमार्टम का शव सौपा

मांगों पर सहमति बनने पर परिजनों ने लिया ठेका कर्मी का शव

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बसई में करंट लगने से युवक की मौत के मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस व प्रशासन ने परिजनों को समझाइश कर ठेकेदार और बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा मृतक के परिजनों को सहयता राशि दिलवाने पर सहमति बनने के पश्चात परिजन शव लेने को राजी हुए। बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण राजकीय उप जिला अस्पताल के सामने दूसरे दिन भी धरने पर बैठ गए। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने उनकी मांगे पूरी करने को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के साथ मंगलवार देर शाम को भी वार्ता की थी लेकिन दोनों पक्षों की वार्ता के दौरान सहमति नहीं बन पाने पर ग्रामीण विरोध में उतर आए।

इस दौरान ग्रामीणों ने जल्द उनकी मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। पूर्व सरपंच अशोक नायक ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से नंदलाल जैदिया हादसे का शिकार हुआ है। इसके लिए बिजली विभाग व बीएसएनएल भी जिम्मेदार है लेकिन दोनों विभागों की ओर से नंदलाल की मौत को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। बिजली विभाग की अनुमति के बिना बिजली के पोल पर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था लेकिन बिजली विभाग को जानकारी होने के बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया। वहीं बीएसएनएल ने बिना अनुमति के बाद भी बिजली के पोल पर लाइन डालने का कार्य करवाया जा रहा था। जो ठेके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को जान जोखिम में डाली जा रही है। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि नंदलाल की मौत विभागों की लापरवाही से हुई है। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा मृतक नंदलाल के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

देर शाम को तहसीलदार नीलम राज बंसीवाल, डीएसपी सतीश वर्मा, थानाधिकारी राजवीरसिंह ने समझाइस प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों की ओर से सहमति नहीं बन पाई।

इस दौरान उप जिला अस्पताल में मौके की स्थिति को देखते हुए मेहाड़ा व खेतड़ी पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया। बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, कैलाश पांडे, सिंघाना पालिका चेयरमैन विजय कुमार पांडे, पवन अग्रवाल, अशोक नायक, दीनदयाल जैदिया, गोकुलचंद सैनी, अमित सिंह, प्रमोद कुमार, किशोर कुमार, तुलसी राम, ललित कुमार, मनोज कुमार, बसंत जैदिया, आनंद, रामचंद्र, नरेंद्र, मुन्ना लाल, रविशंकर, मोतीलाल, भंवरलाल आदि लोग मौजूद थे। देर शाम को तहसीलदार नीलम राज बंसीवाल, डीएसपी सतीश वर्मा, थानाधिकारी राजवीरसिंह ने समझाइश कर वार्ता करवाई।

पुलिस थाने में पीड़ित पक्ष व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता शुरू की गई है। यदि इस बार भी उनकी मांगों पर सहमति नहीं बन पाई तो वाल्मीकि समाज के लोगों की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। उप जिला अस्पताल में मौके की स्थिति को देखते हुए मेहाड़ा व खेतड़ी पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। डीएसपी सतीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाने में परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया, समझौते के दौरान मृतक के परिजनों ने पचास लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग की गई जिसमें प्रशासन ने मांग पत्र लेते हुए परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता, बिजली विभाग द्वारा सहायता व ठेकेदार द्वारा आर्थिक मदद देने की बात कही जिसमें 4.75 लाख परिजनों को ठेकेदार द्वारा सहायता देगा, निगम 5 लाख की सहायता का प्रस्ताव आगे भेज कर सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया जिसके पश्चात परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने पर राजी हुए। गौरतलब है की मंगलवार को बसई में बिजली के पोल पर बीएसएनएल की फाइबर लाइन डालते समय करंट लगने से सिंघाना निवासी नंदलाल जैदिया पुत्र अशोक कुमार की मौत हो गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62