[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब बॉलीवुड में चलेगा चूरू की चेरी का जादू:फिल्म दंगे से प्ले बैक सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में किया डेब्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अब बॉलीवुड में चलेगा चूरू की चेरी का जादू:फिल्म दंगे से प्ले बैक सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में किया डेब्यू

अब बॉलीवुड में चलेगा चूरू की चेरी का जादू:फिल्म दंगे से प्ले बैक सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में किया डेब्यू

चूरू : सालासर की बेटी रॉकस्टार दात्री दाधीच ने हालिया रिलीज हुई हिंदी फिल्म दंगे से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। म्यूजिक वर्ल्ड में चेरी के नाम से मशहूर सालासर पुजारी परिवार से जुड़ी दात्री ने निर्माता-निर्देशक बिजॉय नाम्बियार की फिल्म दंगे में ‘आबाद’ गाने से पार्श्वगायक के तौर पर बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है। लॉस एंजेल्स में पढ़ाई कर रही चेरी इंग्लिश गानों के लिए मशहूर हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इन्हें भरपूर पसंद किया जा रहा है।

सालासर पुजारी परिवार के विमल किशोर की पुत्री दात्री नौ साल की उम्र से ही गाने की शौकीन रही हैं। उन्होंने ऑनलाइन माध्यमों से ही संगीत सीखा है। सालासर हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदा नंदन पुजारी ने बताया कि दात्री शुरू से ही प्रतिभावान रही है और गायन के प्रति उसका रुझान रहा है। उन्होंने कहा कि दात्री के डेब्यू से क्षेत्र के दूसरे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी कला और संगीत के क्षेत्र में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए प्रेरित होंगे। बिजॉय नांबियार ने चेरी की वॉइस के लिए बहुत सराहना करते हुए अपने संदेश में कहा कि है कि चेरी तुम एक रॉकस्टार हो। मुझे तुम्हारी आवाज पसंद है। आपकी आवाज बहुत ही स्पेशल है।

गौरतलब है कि सालासर की चेरी अपने लेखन और अपनी अनूठी आवाज के कारण एक सुकून देने वाली गायक के तौर पर जानी जाती है। उन्होंने विभिन्न प्रसिद्ध गानों के कवर वर्जन भी गाए हैं। जिन्हें विभिन्न म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर आमजन द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। छोटी उम्र में ही चेरी ने जीवन के बारे में गहरे और परिपक्व विषयों पर गीत लिखना शुरू कर दिया है। ‘क्लाउन’, ‘सवाल’ जैसे उनके गीत बहुत चर्चित रहे हैं।

अपना खुद का संगीत बनाने और निर्माण करने के अलावा, 17 साल की उम्र में उन्होंने बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर डिजनी हॉटस्टार सीरिज ‘काला‘ के लिए एक बंगाली गीत ‘तुमी रोबे निरोबे’ गाया जो विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की रचना पर आधारित है। अध्ययन के सिलसिले में लॉस एंजेल्स रह रही दात्री चेरीश्ज वोकल्स के नाम से सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62