[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब तक अतिक्रमण की जमीन पर शव दफनाते आ रहे थे, नगर पालिका ने जमीन कब्जे में लेकर लगाया ताला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डीगराजस्थानराज्य

अब तक अतिक्रमण की जमीन पर शव दफनाते आ रहे थे, नगर पालिका ने जमीन कब्जे में लेकर लगाया ताला

जिले के कामां कस्बे में शव दफनाने के लिए नंदी शाला की जमीन पर पहुंचे लोगों को नगर पालिका ने रोक दिया और मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। दरअसल यह जमीन नगर पालिका के कब्जे की है, जिस पर समाज के लोग शव दफनाते थे।

डीग : डीग जिले के कामां थाना इलाके में एक समाज के लोग शव दफनाने के लिए नंदी शाला की जमीन पर पहुंचे। जब नगर पालिका को इस बात का पता लगा तो नगर पालिका ने मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। प्रशासन का कहना है कि वह नगर पालिका की जमीन है, जिसे नंदी शाला को अलॉट कर दिया गया है।

दरअसल कामां कस्बे में समाज के लोग अब तक जिस जमीन पर शव दफनाते थे, वह जमीन नगर पालिका की थी। नगर पालिका इस पर अतिक्रमण के मामले को लेकर कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट के फैसले के अनुसार 12 जनवरी 2024 को वह जमीन नगर पालिका के सुपुर्द कर दी गई और नगर पालिका ने वह जमीन नंदीशाला को अलॉट कर दी। नगर पालिका ने जमीन पर कब्जा लेते हुए उस पर नगर पालिका का बोर्ड भी लगा दिया।

कल रामजी गेट मोहल्ला निवासी सम्मी का निधन होने के बाद उसके शव को दफनाने के लिए समाज के लोग नंदी शाला की जमीन पर पहुंचे और ताला खोलने की मांग की। जब नगर पालिका प्रशासन को इस बात का पता लगा तो नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए।

इसके बाद समाज के लोग तहसीलदार मामराज शर्मा और EO कृपाल सिंह से जाकर मिले। दोनों ही अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश पर 12 जनवरी 2024 को नंदी शाला की जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही। इसके बाद समाज के लोगों ने डीग कलेक्टर श्रुति भारद्वाज से मुलाकात कर गुहार लगाई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62