शराबियों ने दुकान में लगाई आग, लैपटॉप-काउंटर जला:दुकानदार ने पैसे देने से इनकार किया था, पेट्रोल डाल कर वारदात
शराबियों ने दुकान में लगाई आग, लैपटॉप-काउंटर जला:दुकानदार ने पैसे देने से इनकार किया था, पेट्रोल डाल कर वारदात
गुढ़ागौड़जी : दुकानदार ने शराबियों को पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी। दुकानदार ने रोकने का प्रयास किया तो उसे भी आग में धक्का देने की कोशिश की। आग से दुकान के अन्दर के रखा सोफा, लैपटॉप, मोबाइल, काउंटर समेत अन्य सामान जल गया। मामला झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोड़ी का है।
घटना शनिवार दोपहर 2ः30 के आसपास की है। इस संबंध में टोडी निवासी हिमांशु पुत्र रविन्द्र ने तीन जनों के खिलाफ गढ़ा थाना में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि उसकी टोड़ी में चंवरा रोड़ पर शिवम प्लाजा में फास्ट फूड की दुकान है। शनिवार को सुबह 11ः50 के करीब वह दुकान पर बैठा हुआ था, तभी गुढ़ागौड़जी निवासी रविन्द्र सिंह शेखावत व दो अन्य शराब के नशे में उसकी दुकान पर आए पैसे मांगने लगे। जब मना कर दिया तो गाली गोलच करते हुए दुकान को जलाने की धमकी दी। उसके बाद तीनों वहा से चले गए।
दोपहर 2ः30 के आसपास तीनों वापस दुकान पर आए। गाली गलौच व धक्का-मुक्की करते हुए दुकान के गल्ले से 14 हजार 500 रूपए निकाल लिए । उसके बाद पेट्रोल छिड़कर दुकान में आग लगा दी। बदमाशां को रोकने का प्रयास किया तो उसे भी आग में धक्का देने की कोशिश की। हिमांशु ने बताया कि आग से दुकान के अन्दर रखे लैपटॉप, मोबाइल, सोफा व काउंटर समेत अन्य सामान जल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046102


