[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

18 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार:चैकिंग के दौरान पकड़ा, जिला स्पेशल टीम और गुढ़ा पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

18 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार:चैकिंग के दौरान पकड़ा, जिला स्पेशल टीम और गुढ़ा पुलिस की कार्रवाई

18 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार:चैकिंग के दौरान पकड़ा, जिला स्पेशल टीम और गुढ़ा पुलिस की कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला स्पेशल टीम व गुढ़ागौड़जी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 किलो 90 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गुढागौड़जी थाना क्षेत्र पोसाना स्टैंड से पकड़ा है। गुढ़ा थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि देर रात जिला स्पेशल टीम व थाना पुलिस के द्वारा बदमाशों पर निगरानी रखने के लिए चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान पोसाना स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति हाथ में थेला लिए दिखाई दिया। जो पुलिस को देखे कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा। जिसको घेराबंदी कर पकड़कर नाम पूछा तो संदीप कुमार बुगालिया (35), पुत्र मूलचंद होना बताया। थेले के बारे में पूछा तो घबरा गया।

चेक किया तो 18 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा मिला। जिसके अवैध गांजा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से गांजा के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में नागौर में एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल शशिकांत शर्मा व कॉन्स्टेबल हरिश बलौदा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62