[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बॉर्डर पर आसमां की किलेबंदी:बीकानेर के नाल एयरबेस पर तेजस मार्क 1 ए की तैनाती इसी माह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बॉर्डर पर आसमां की किलेबंदी:बीकानेर के नाल एयरबेस पर तेजस मार्क 1 ए की तैनाती इसी माह

बॉर्डर पर आसमां की किलेबंदी:बीकानेर के नाल एयरबेस पर तेजस मार्क 1 ए की तैनाती इसी माह

जोधपुर : एएचएल से स्वदेशी तेजस मार्क 1 ए का फाइटर जेट मिलने शुरू हो रहे हैं। राजस्थान से सटे पश्चिमी बॉर्डर पर तेजस की पहली स्क्वाड्रन बीकानेर के नाल एयरबेस पर मार्च में तैनात होगा। साल के अंत तक 18 विमान मिल जाएंगे। 5 साल में पश्चिमी फ्रंट पर तेजस की दो और स्क्वाड्रन की तैनाती होगी। फेज आउट हो चुके मिग 21 और मिग 27 की जगह तेजस की तैनाती से पश्चिमी बॉर्डर की हवाई सुरक्षा और मजबूत होगी।

पश्चिमी मोर्चे का दमदार प्रहरी तेजस

मिग 21 बायसन विमान की संख्या 30 ही है। साल 2025 तक फेज आउट हो जाएंगे। तेजस मार्क 1 ए इसकी जगह लेंगे। हर साल 6-8 तेजस मिलेंगे। दूसरी प्रोडक्शन लाइन के बाद 16 मिलने लगेंगे। अभी देश मे 18 तेजस हैं। 2030 तक पूरे तेजस की आपूर्ति होगी।

वेस्टर्न बॉर्डर पर दो और स्क्वाड्रन की तैनाती की जाएगी

नाल में तेजस की पहली स्क्वाड्रन आने के बाद वेस्टर्न फ्रंट पर चार साल में दो और स्क्वाड्रन तैनाती की जाएगी। कच्छ में स्थित नलिया एयरबेस पर तेजस की दूसरी स्क्वाड्रन की तैनाती की योजना है। तीसरी स्क्वाड्रन वेस्टर्न फ्रंट पर ही कश्मीर के एक फॉरवर्ड बेस पर तैनात होगी। एयरफोर्स को 83 विमानों से चार स्क्वाड्रन जितने विमान मिलेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62