[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिस राजस्थान 2024 के 26वें संस्करण की हुई शुरुआत:ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान का हुआ फर्स्ट लुक लॉन्च,मॉडल्स ने किया रैंप वॉक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मिस राजस्थान 2024 के 26वें संस्करण की हुई शुरुआत:ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान का हुआ फर्स्ट लुक लॉन्च,मॉडल्स ने किया रैंप वॉक

मिस राजस्थान 2024 के 26वें संस्करण की हुई शुरुआत:ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान का हुआ फर्स्ट लुक लॉन्च,मॉडल्स ने किया रैंप वॉक

जयपुर : फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित राजस्थान के ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान का ऑफिशियल लुक लॉन्च मॉडल टाउन स्थित तरकश में हुआ। लेट नाइट कम्युनिटी द्वारा होस्ट किए गए इवेंट में मिस राजस्थान के फर्स्ट लुक लॉन्च में मिस राजस्थान विनर व फाइनलिस्ट राजस्थान की मॉडल इस लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुईं । मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया की पोस्ट लॉन्च करने के लिए जयपुर ही नहीं राजस्थान के कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश चंद्र, मिस राजस्थान के संरक्षक बॉलीवुड फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल, रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा, आवास फाइनेंस से राहुल मित्तल, वीवो से मुदित शर्मा, सफारी ग्रुप से पवन गोयल, मिस राजस्थान 2017 व मिस ग्रैंड इंडिया सिमरन शर्मा, मिस राजस्थान 2018 आंचल बोहरा, मिस राजस्थान 2022 तरूश्री राय, मिस राजस्थान 2023 वैष्णवी शर्मा, ने पोस्टर जारी कर मिस राजस्थान 2024 के 26वे संस्करण की विधिवत घोषणा की मिस राजस्थान के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं ।

इस ब्यूटी पेजेंट में प्रतिभागी बन्ने के लिए Missrajasthan.org पर जाकर रजिस्टर्ड किया जा सकता है।ब्यूटी पेजेंट के लिए कुछ क्राइटेरिया निर्धारित की गयी है जिसमें हाइट क्राइटेरिया 5.3 रहेगा 18 से 25 वर्ष की अनमैरिड गर्ल्स पार्टिसिपेट कर पाएंगे।

गौरतलब है कि मिस राजस्थान का यह 26वा संस्करण है किसी भी स्टेट लेवल के पेजेंट में यह सबसे लंबे समय से चल रहा ब्यूटी पजेंट है जो गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से रजिस्टर्ड है व हर वर्ष हजारों की संख्या में गर्ल्स यहां आकर अपना भाग्य आजमाती हैं ।

जो भी गर्ल इस पेजेंट में जीत हासिल करती है वह नेशनल व इंटरनेशनल लेवल के प्लेटफार्म पर क्वालीफाई कर पाती हैं। साथी टॉप फाइनलिस्ट को ग्रूमिंग की ट्रेनिंग दी जाती है जिससे कि वह नेशनल इंटरनेशनल लेवल पर जाकर राजस्थान का नाम रोशन कर पाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62