[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलदाय मंत्री की कार से टकराकर बाइक सवार की मौत:कार में मौजूद थे कन्हैया लाल चौधरी, शादी में जा रहा था युवक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

जलदाय मंत्री की कार से टकराकर बाइक सवार की मौत:कार में मौजूद थे कन्हैया लाल चौधरी, शादी में जा रहा था युवक

जलदाय मंत्री की कार से टकराकर बाइक सवार की मौत:कार में मौजूद थे कन्हैया लाल चौधरी, शादी में जा रहा था युवक

टोंक : जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की कार से टकराते हुए एक बाइक काफिले की दो अन्य कारों की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएमएस अस्पताल जयपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह 11.30 बजे डिग्गी थाना क्षेत्र के सीतारामपुरा बावड़ी के पास हुआ।

पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि काफिले की पायलट गाड़ी से बचते हुए बाइक सवार मंत्री कन्हैयालाल की गाड़ी से टकराते हुए दो अन्य कारों की चपेट में आ गया। दुर्घटना के समय मंत्री कार में मौजूद थे। बाद में दूसरी कार से जयपुर रवाना हुए।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मंत्री के काफिले में शामिल कार।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मंत्री के काफिले में शामिल कार।

थाना प्रभारी ने बताया कि मंत्री चौधरी मालपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर काफिले के साथ जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सीतारामपुरा बावड़ी के पास बाहेड़ा निवासी बाइक सवार लक्ष्मण (37) पुत्र हरजी राम गुर्जर मंत्री चौधरी की कार से हल्का सा टकराकर काफिले में शामिल कार्यकर्ताओं की कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को एम्बुलेंस से डिग्गी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त जलदाय मंत्री की कार ।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त जलदाय मंत्री की कार ।

एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान शाम करीब पांच बजे लक्ष्मण की मौत हो गई। अभी युवक के परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।

हादसे के बाद रोड किनारे पड़ी मृतक की दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
हादसे के बाद रोड किनारे पड़ी मृतक की दुर्घटनाग्रस्त बाइक।

जयपुर रहकर करता था मजदूरी
मृतक लक्ष्मण पत्नी और दो बच्चों के साथ जयपुर के जगतपुरा में कई साल से रह रहा था। जयपुर में मजदूरी करता था। पिता की मौत हो चुकी है। वह गांव में किसी परिचित की शादी में शामिल होने आ रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62