3 साल पूर्व कोचिंग के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ एक शख्स गिरफ्तार, चोरी के आरोपी की तलाश जारी
3 साल पूर्व कोचिंग के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ एक शख्स गिरफ्तार, चोरी के आरोपी की तलाश जारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
चिड़ावा : झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पुलिस ने चौधरी कॉलोनी स्थित बड़ेसरा कोचिंग के सामने से चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया है तथा आरोपी घरड़ाना खुर्द निवासी कपिल उर्फ कमल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी कपिल ने घरड़ाना खुर्द के ही अमित राव से मोटरसाइकिल लेना बताया। आपको बता दें 9 अक्टूबर 2021 को बड़ेसरा कोचिंग के संचालक दीपक बड़ेसरा ने अपने दोस्त अमित राव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था कि उसने डेढ़ लाख रु तथा दो सोने कि अंगूठी एक सोने की चैन व एक मोटरसाइकिल चुरा कर फरार हो गया। चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण के बाद से आरोपी अमित राव फरार चल रहा है जिसे पुलिस तलाश कर रही है। बरहाल पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ कपिल नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिससे गहन अनुसंधान जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038642


