अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:एक व्यक्ति की मौत, शोरूम से घर लौट रहा था, बीच रास्ते में हादसा हुआ
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:एक व्यक्ति की मौत, शोरूम से घर लौट रहा था, बीच रास्ते में हादसा हुआ
झुंझुनूं : झुंझुनूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा देर रात सूरज कॉलोनी के पास हुआ। मृतक को गंभीर हालात में झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना के एएसआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक सीताराम (70) पुत्र डालूराम सदर थाना क्षेत्र के अणगासर गांव का रहने वाला था। रात को अपने बड़े भाई के शोरूम से बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान सूरज कॉलोनी में 9 बजे के आसपास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सीताराम को राजकीय बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को रिपोर्ट आज सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनां को सौंप दिया है। मृतक सीताराम रीको स्थिति अपने बड़े भाई के टाइल्स के शोरूम में काम करता था। मृतक के दो बेटे और बेटियां है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038848


