[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में दो सगी बहनों का दावा विश्व की सबसे बड़ी झाडू बनाई, मंत्री गहलोत करेंगे आज उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में दो सगी बहनों का दावा विश्व की सबसे बड़ी झाडू बनाई, मंत्री गहलोत करेंगे आज उद्घाटन

झुंझुनूं में बनी विश्व की सबसे बड़ी झाडू। दो सगी बहनों ने किया दावा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत आज मंगलवार को इस 121 फीट लंबी झाड़ू का उद्घाटन करेंगे।

Jhunjhunu Unique News : झुंझुनूं से एक अनूठी खबर है। चिड़ावा क्षेत्र के क्यामसर गांव की दो सगी बहनों ने अनूठी झाडू बनाई है। दावा है कि यह विश्व की सबसे बड़ी झाडू है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत मंगलवार सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय के शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस 121 फीट लंबी झाड़ू का उद्घाटन करेंगे। झाडू बनाने में बांस, सूतली, निवार, पानी का पूळा,सीप की झाडू, लोहे के तार सहित अन्य वस्तुएं काम ली गई। इसे बनाने में लगभग दस दिन लगे। झाडू की आगे से चौड़ाई पंद्रह फीट और इसका वजन लगभग पांच क्विंटल है। इस झाडू को अब जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक में आम आदमी को प्रेरित करने के लिए रखा जाएगा।

झुंझुनूं जिले की स्वच्छता अभियान की ब्रांड अम्बेसडर हैं अंकिता

दोनाें बहनों अंकिता व निकिता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर यह झाडू बनाई है। अंकिता अभी कोटा में दंत चिकित्सक की पढाई कर रही है, निकिता बारहवीं में पढाई कर रही है। अंकिता झुंझुनूं जिले की स्वच्छता अभियान की ब्रांड अम्बेसडर भी है। निकिता फ्रंट रोल की खिलाड़ी है। एक घंटे में 1211 फ्रंट रोल लगाकर विश्व रेकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुकी।

दोनों को मिले कई सम्मान

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड व राज्यपाल कलराज मिश्र दोनों बहनों को सम्मानित कर चुके। दोनों बहनों ने बताया कि उन्होंने खुद के खर्चे पर यह झाडू बनाइ है। इसका मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22