[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर के डांस ग्रुप की कार का पाली में एक्सीडेंट:ड्राइवर की मौत, 7 घायल; झपकी आई तो ट्रक में घुसी गाड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

जयपुर के डांस ग्रुप की कार का पाली में एक्सीडेंट:ड्राइवर की मौत, 7 घायल; झपकी आई तो ट्रक में घुसी गाड़ी

पाली : पाली के रणकपुर स्थित लालबाग होटल में डांस परफॉर्मेंस देकर लौट रहे जयपुर के डांस ग्रुप की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा पाली शहर के सदर थाना इलाके में नेशनल हाईवे-62 पर रात 12:30 बजे हुआ। कार में कुल 9 लोग थे, जिनमें से कार के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया।

सदर थाना एसएचओ अनिल कुमार ने बताया- जयपुर के डायनैमिक डांस ग्रुप की कार का एक्सीडेंट हुआ है। यह ग्रुप होटल में प्रस्तुति देकर लौट रहा था। थाना इलाके में पणिहारी होटल के पास ओवरब्रिज से उतरते वक्त कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे एक कार चालक ने घायलों की मदद की और अपनी कार में बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और बाकी घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में घायलों का इलाज करते हुए चिकित्साकर्मी।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में घायलों का इलाज करते हुए चिकित्साकर्मी।

बांगड़ हॉस्पिटल में डांस ग्रुप के घायल सदस्य दिनेश मराठा ने बताया- दो दिन पहले रणकपुर (पाली) के लाल बाग होटल में परफॉर्मेंस देने आए थे। सोमवार रात करीब 12 बजे जयपुर जाने के लिए निकले थे। परफाॅर्मेंस देने के कारण ग्रुप के सभी मेंबर थके हुए थे। हादसे के वक्त सभी सो रहे थे। अचानक सिर पर जोर से चोट लगी तो नींद खुली। चीख-पुकार मच गई। कार में सवार दूसरे साथियों के रोने और दर्द से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मैं भी दर्द से चिल्ला रहा था। हमारी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकराई थी।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे में कार ड्राइवर जयपुर के चंदलाई (चाकसू) निवासी मोतीलाल (45) पुत्र गोपालराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में हादसे में घायल का इलाज करता मेडिकल स्टाफ।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में हादसे में घायल का इलाज करता मेडिकल स्टाफ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22