[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण देने के लिए संतगण का अयोध्या प्रस्थान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण देने के लिए संतगण का अयोध्या प्रस्थान

श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण देने के लिए संतगण का अयोध्या प्रस्थान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री चमत्कार बालाजी धाम फ़तेहपुर में 9 अप्रेल से आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण देने के लिए संत ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज मण्डवा के सानिध्य में भक्तगण का एक जत्था बगड़ रोड़ स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर अयोध्या के लिए रवाना हुए। संत ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज के सानिध्य में महंत श्री चमत्कार बालाजी धाम राकेश महाराज, महेश बसावटिया, अनिल जोशी, प्रमोद बलौदा, संतकुमार निर्मल, राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला, सुभाष सोनी, अजय सोनी, शेखर सोनी, नरेन्द्र निर्मल, आनंद हिसारिया, विकास सैनी, सुरेश जाँगिड सहित भक्तगण ने प्रथम निमंत्रण पत्र वैदिक पूजन व भजन कर भगवान श्री गणेश को समर्पित कर, पंचदेवों का पूजन के साथ 11 भगवा ध्वज एवं डीजे के साथ पदयात्रा से अयोध्या के लिए रवाना हुए ।

भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल के नेतृत्व में ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज सहित रामलला को निमंत्रण देने अयोध्या जाने वाले भक्तगण का दुपट्टा, सौल ओढ़ा, पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन कर श्री गणेश मंदिर से अयोध्या के लिए रवाना किया।

इस मौक़े पर हरिकिशन शुक्ला, विकास पुरोहित, सुनील सैनी, श्री गणेश मंदिर महंत रामावतार स्वामी, प्रमोद महरिया, मुन्ना लाल महिचा, शेखर सोनी, सुरेश जांगिड़, विष्णु राव, जगदीश हालिया सहित् अनेक माता बहनो ने शामिल होकर पुष्प वर्षा करते हुए नाचते गाते हुए संत जत्थे को अयोध्या के लिए विदा किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22