[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में सीमेंट कंपनी के सामने दिया धरना:कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में सीमेंट कंपनी के सामने दिया धरना:कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

गोठड़ा में सीमेंट कंपनी के सामने दिया धरना:कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ : किसान संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को गोठड़ा में स्थित सीमेंट कंपनी के सामने धरना दिया गया। इसके बाद पुलिस की मध्यस्था में कंपनी के अधिकारियों के साथ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। कंपनी की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सात फरवरी को सीमेंट कंपनी के अधिकारियों को किसान संघर्ष समिति की ओर से 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया था। उस वक्त कंपनी की ओर से आश्वासन दिया गया था कि आपकी मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन तय सीमा 24 फरवरी तक जब कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो किसान ओर युवाओं ने सोमवार सुबह कंपनी के गेट के सामने जुटना शुरू कर दिया। इसके बाद गोठड़ा थानाधिकारी कमलेश मौके पर पहुंचे, सीआई की मध्यस्थता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन वार्ता के लिए किया गया।

जिसमें किसान नेता कैलाश यादव, नरेंद्र कड़वाल, राजेश पुनिया, रतनसिंह शेखावत झाझड़, विकास शेखावत, दीपसिंह, अजीत सिंह ने कंपनी के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान 11 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। कंपनी को आगे 10 दिन का टाइम फिर से वार्ता के लिए दिया गया है।

धरने में महावीर खैंटा, महेश यादव, मामराज मूड, भूपेंद्रसिंह गुर्जर, राजीव, कुंभाराम, पंकज यादव, विकास, कैलाश यादव, नरेंद्र कडवाल, राजेश पुनिया, रतनसिंह शेखावत, रामावतार खैंटा, ताराचंद , राजवीर बड़ी संख्या में किसान और बेरोजगार युवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22