[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की 9वीं पुण्यतिथि:साहित्यकारों और समाजसेवियों ने घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि, बोले- साहित्य में उनके योगदान हमेशा याद रहेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की 9वीं पुण्यतिथि:साहित्यकारों और समाजसेवियों ने घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि, बोले- साहित्य में उनके योगदान हमेशा याद रहेंगे

साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की 9वीं पुण्यतिथि:साहित्यकारों और समाजसेवियों ने घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि, बोले- साहित्य में उनके योगदान हमेशा याद रहेंगे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : बालकृष्णा

चिड़ावा : विश्व की पांच हजार साहित्यिक हस्तियों में शामिल रहे साहित्यकार महामहोपाध्याय डॉ. ओम प्रकाश पचरंगिया की नौवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित पचरंगिया भवन में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कवि और सर्जन डॉ. एलके शर्मा ने कहा कि पचरंगिया पिछली सदी के मूर्धन्य साहित्यकारों में थे। पचरंगिया की कमी साहित्य जगत में हमेशा खलेगी।

वहीं केवलदास मंदिर महंत जयराम स्वामी और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिद्दड़ ने कहा कि साहित्यकार पचरंगिया अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार थे। उनकी रचनाओं के हरिवंशराय बच्चन, क्षेमचंद्र सुमन, रामधारी सिंह दिनकर जैसे साहित्यकार भी मुरीद थे। उनका जीवन हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

डॉ. ओम प्रकाश पचरंगिया की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे सा
डॉ. ओम प्रकाश पचरंगिया की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे सा

इस दौरान साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश स्मृति सेवा संस्थान के डॉक्टर राजेंद्र लमोरिया, विजेंद्र लमोरिया, विवेकानंद मित्र परिषद के संरक्षक रोहिताश्व महला और मनोज मान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पचरंगिया ने समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी कीर्तिमान बनाए, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद महेश शर्मा धन्ना, ब्लड डोनर संजय दाधीच, राजेंद्र कोटवाल, शुभम शर्मा, वेदांत तिवाड़ी सहित पचरंगिया की दोहिती आकांक्षा, दिव्यांगी और दोहिते पिनांक सहित विशिष्ट जन मौजूद रहे। इस दौरान साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश स्मृति संस्थान अध्यक्ष गंगा पचरंगिया ने सभी का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22