[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना के पानी की मांग को लेकर धरना:एसडीएम को दिया ज्ञापन, 1994 की डीपीआर पर ही काम करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना के पानी की मांग को लेकर धरना:एसडीएम को दिया ज्ञापन, 1994 की डीपीआर पर ही काम करने की मांग

यमुना के पानी की मांग को लेकर धरना:एसडीएम को दिया ज्ञापन, 1994 की डीपीआर पर ही काम करने की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : बालकृष्णा 

चिड़ावा : यमुना जल महासंघर्ष समिति के बैनर तले यमुना नहर के मुद्दे को लेकर सोमवार को उपखंड कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता विजयलक्ष्मी पचेरी ने की। धरने के दौरान बजरंगलाल बराला, महीपाल पूनियां, विजेंद्र शास्त्री सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि नहर हमारा हक है और हक को लेकर अब लड़ाई जारी रहेगी।

सभी ने नहर के लिए 1994 में बनाई गई पुरानी डीपीआर को लागू करने की मांग की। धरनार्थियों ने उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा। संचालन किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र चाहर ने किया।

इस दौरान मदन सिंह यादव, गिरधारीलाल महला, सुभाष हमीनपुर, सुबेसिंह हमीनपुर, नरेश, सुरेश महला, सुमेर बुडानिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता को नहर के नाम पर गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि नहर के लिए डीपीआर पहले ही बनाई जा चुकी थी, फिर नई डीपीआर बनाने की कहां जरूरत थी। जरूरत तो पहले बनी डीपीआर को लागू करने की है। उन्होंने कहा कि पुरानी डीपीआर के अनुसार ही शेखावाटी क्षेत्र को नहर का पानी मिलना चाहिए। नहर के लिए आंदोलन जारी रखा जाएगा।

वहीं में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विश्व व्यापार संगठन के खिलाफ ट्रेक्टर रैली निकाली गई। जो कि कोर्ट से शुरू होकर बाजार होते हुए सूरजगढ़ मोड़ पहुंची।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22