[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर एसपी सहित अधिकारियों ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, 28 फरवरी को केसीसी के नेहरू मैदान में प्रस्तावित है मुख्यमंत्री की धन्यवाद सभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर एसपी सहित अधिकारियों ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, 28 फरवरी को केसीसी के नेहरू मैदान में प्रस्तावित है मुख्यमंत्री की धन्यवाद सभा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर एसपी सहित अधिकारियों ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, 28 फरवरी को केसीसी के नेहरू मैदान में प्रस्तावित है मुख्यमंत्री की धन्यवाद सभा

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ीनगर : केसीसी के नेहरू मैदान में बुधवार को होने वाली मुख्यमंत्री की प्रस्तावित धन्यवाद सभा को लेकर सोमवार को एसपी, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया। एसपी प्रवीण नायक ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर माकुल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। यमुना नहर का पानी शेखावाटी क्षेत्र में हरियाणा सरकार द्वारा किए गए समझौते को लेकर मुख्यमंत्री धन्यवाद सभा का आयोजन 28 फरवरी को नेहरू मैदान में होगा, मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा शेखावाटी क्षेत्र में खेतड़ी में पहली बार खेतड़ी में 28 फरवरी को भाग लेंगे।

समारोह में बनने वाले सभा स्थल, हेलीपैड को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने एसपी, एएसपी से चर्चा करते हुए सभा स्थल को लेकर रूप रेखा तैयार की। इस दौरान केसीसी के नेहरू मैदान में आयोजित धन्यवाद सभा सम्मेलन के सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उपखंड लेवल के अधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर एसपी प्रवीण नायक नीमकाथाना, एएसपी शालिनी राज, तहसीलदार विवेक कटारिया, थानाधिकारी विजय चंदेला, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ताराचंद सैनी, एडवोकेट रोहिताश्व मनकस, रामनिवास लादी, बबलू अवाना, सुरेंद्र काजला, राजेश पायल, धर्मा पहलवान, प्रमोद स्वामी, सुरेंद्र लॉयल सहित अनेक लोग मौजूद थे‌।

Related Articles