राष्ट्रीय लोकदल संस्थापक चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि:कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कृषि विकास कार्यों को याद किया
राष्ट्रीय लोकदल संस्थापक चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि:कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कृषि विकास कार्यों को याद किया
चिड़ावा : राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक और पूर्व कृषि मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि आज मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे के राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह राव ने चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान चौधरी अजीत सिंह द्वारा कृषि, उद्योग और उड्डयन मंत्री रहते हुए किसानों, गरीबों और गांवों के लिए किए गए विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने गरीब किसानों और समाज के अंतिम वर्ग तक के व्यक्तियों के विकास के प्रति उनकी दूरदृष्टि को याद किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गुलजारीलाल जानू, रामेश्वर सैनी, सुनील राव, हजारी लाल डांगी, महेंद्र जांगिड़, उमेद सिंह नेहरा, सुरेंद्र सिंह यादव, सिंगराम साईंपवार, पूर्व पार्षद हीरा सिंह ढाका, अंकित राव, सरजीत, लोकेश गुर्जर, रवि गुर्जर और कृष्ण कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141471

