[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भजनलाल सरकार से नाराज साधु-संत, पुलिसकर्मी पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, जानें पूरा मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

भजनलाल सरकार से नाराज साधु-संत, पुलिसकर्मी पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, जानें पूरा मामला

भले ही भजनलाल सरकार साधु-संतों के लिए सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन नागौर जिले में लगातार साधु-संतों के साथ अत्याचार देखने को मिल रहा है। कहीं संतों की हत्या हो रही है तो कहीं पुलिस से परेशान हो रहे साधु-संत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नागौर : नागौर जिले में रिया बड़ी उपखंड क्षेत्र के थांवला थाना इलाके के रामस्नेही संप्रदाय के संत धीरजराम ने थांवला थाना में उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनको सूचना मिली की टोल नाकों पर गोतस्कर गायों को लेकर जा रहे हैं। क्षमता से ज्यादा गोवंशों को गाड़ी में ठूंसा हुआ है। क्षमता से अधिक गोवंशों को लेकर जाने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुष्कर थाने में प्रकरण दर्ज है।

जब दूसरी गाड़ियों को चेक कर रहे थे, उसी दौरान थांवला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह चारण वहां पहुंच गए। मेरे साथ गाली-गलौज किया। साथ ही मेरा फोन ही छीन लिया। मेरे फोन से मेरे कीमती डेटा को भी डिलीट कर दिया और मेरे साथ बदतमीजी भी की। जब मैंने फोन मांगा तो उन्होंने मेरे से पांच हजार रुपये भी मांगे। जब मैंने पैसे देने से इंकार किया तो मेरे और मेरे साथियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मेरे साथ मारपीट और मेरे को अपमानित भी किया। साथ ही कुछ वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे लेकर वहां से निकल गया।

एसएचओ मानवेंद्र सिंह बोले, मैंने तो अभी ज्वाइनिंग की है। लेकिन मैंने इस प्रकरण में मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि संत के साथ हेड कांस्टेबल ने बदसलूकी की है तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89