[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : पति से विवाद के बाद 10 साल से ननिहाल में रह रही थी, रेप के बाद महिला का पत्थर से सिर कुचला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर : पति से विवाद के बाद 10 साल से ननिहाल में रह रही थी, रेप के बाद महिला का पत्थर से सिर कुचला

जयपुर : जयपुर में एक महिला से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। हादसे के दौरान महिला घर में अकेल थी। सुबह जब महिला ने गेट नहीं खोला तो मोहल्ले के लोगों ने गेट खुलाया। जहां महिला का खून से सना शव पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बस्सी थाना इलाके के बिहारीपुरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार कलावती देवी (45) का अपने पति से विवाद चल रहा है। ऐसे में वह पिछले 10 साल से अपने ननिहाल बिहारीपुरा गांव में अपने मामा के यहां रहती थी। हादसे के दौरान घर में कोई नहीं था। पुलिस ने बताया कि महिला का पहले रेप किया गया और इसके बाद पत्थर से सिर कुचल हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी ईस्ट राजीव पचार मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस को मौके से हत्या में प्रयोग लिया गया पत्थर भी बरामद हो गया है। शव का बस्सी सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कलावती देवी गांव के इसी कच्चे मकान में रहती थी। 10 साल पहले ही पति को छोड़ दिया था।
कलावती देवी गांव के इसी कच्चे मकान में रहती थी। 10 साल पहले ही पति को छोड़ दिया था।

ननिहाल में रह रही थी कलावती देवी
कलावती देवी का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। कलावती देवी के चार बच्चे हैं वो भी पिता के साथ लूडियावास में रह रहे हैं। कलावती देवी का यह कमरा मुख्य सड़क से 50 मीटर की दूर पर बना हुआ हैं। यहां पर ही पिछले कई समय से वह अकेली रह रही थी।

रेप की संभावना से इनकार नहीं
मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम को क्राइम सीन से कई महत्वपूर्ण एविडेंस मिले हैं। इसके आधार पर शक जताया जा रहा है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। बस्सी एसीपी ने बताया कि घटना के बाद 3 लोगों को राउंड अप किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में गांव के लेागों से भी पूछताछ कर बयान लिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet