[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रक्तदान महादान अपने जीवन में रक्तदान जरूर करें – जोराराम कुमावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रक्तदान महादान अपने जीवन में रक्तदान जरूर करें – जोराराम कुमावत

रक्तदान महादान अपने जीवन में रक्तदान जरूर करें - जोराराम कुमावत

झुंझुनूं : स्थानीय अम्बेडकर भवन में उजालों एवं जीवन रक्षक ब्लड बैंक झुंझुनूं द्वारा देश के वीर जवानों के सम्मान में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन पशुपालन, गौपालन, डेयरी एवं देवस्थान केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, जिला प्रचारक अक्षय कुमार, एडवोकेट सुरेन्द्र लाम्बा, चम्पालाल कुमावत भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कुमावत ने कहा कि रक्तदान महादान है, अपने जीवन में लोगों को रक्तदान जैसे पुण्य काम करना चाहिए। रक्तदान करने से जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान का कितना महत्व है, इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। ढूकिया ने कहा कि “पहचाने दर्द जो दूसरों का वही तो सच्चा इंसान है, कोई छोटा-मोटा ये दान नहीं, रक्तदानी तो सबसे महान है“ अतः जीवन में रक्तदान करते रहना चाहिए। जिला मंत्री महेन्द्र चन्दवा ने कहा कि मनुष्य जीवन में चारोधाम कर पुण्य लाभ प्राप्त करता है। उसी तरह एक स्वस्थ मनुष्य जीवन में रक्तदान कर उससे भी बड़ा पुण्य लाभ हासिल कर सकता है। वहीं उजालो संस्था के को-फाउंडर अमन चौधरी व हितेश चन्दवा ने बताया कि छोटे स्तर से शुरू हुई इस संस्था के आज 500 से भी ज्यादा वोलेंटियर्स हैं जो दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, समेत कई अन्य जगहों पर समाज के लिए कार्य कर रहें हैं।

जैसेे निःशुल्क शिक्षा देना, कच्ची बस्तियों में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा सफाई से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। शिविर में रक्तवीरों को निःशुल्क हेल्मेट का वितरण भी किया गया। शिविर में 120 यूनिट ब्लड जमा हुआ। इस अवसर पर, संजय जांगिड़, चैयरमैन गोविन्द सिंह राठौड़, पीयूष ढूकिया, अमित चौधरी, अमन काजला, अभिषेक कुमावत, अमित श्योरण, अंकित चौधरी, अरव आबूसरिया, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, ललीत जोशी, रवि लाम्बा, विजय कुमार सैनी, मनोज कुण्डलवाल, महेन्द्र सोनी, सुमेर सिंह कड़वासरा, सतीश खीचड़, सावित्री सैनी, डॉ. सुमन वर्मा, डॉ. संजय कुमावत, डॉ. अशोक कुमावत, श्रवण सैनी, नरेश शर्मा, अशोक प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89