[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों पर बेनीवाल बोले- इस मुद्दे पर पहले NDA छोड़ चुका हूं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन के लिए तैयार हूं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

किसानों पर बेनीवाल बोले- इस मुद्दे पर पहले NDA छोड़ चुका हूं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन के लिए तैयार हूं

किसान आंदोलन की आंच अब राजस्थान में भी बढ़ने लगी है। कभी इस मुद्दे को लेकर एनडीए से गठबंधन तोड़ चुके हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से किसानों के साथ आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही है।

नागौर : राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी वह किसान आंदोलन के समर्थन में सत्ताधारी एनडीए से गठबंधन तोड़ चुके हैं और जरूरत पड़ी तो एक बार फिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द समर्थन मूल्य पर खरीद का गारंटी कानून बनाने सहित अन्य मांगों का सकारात्मक हल निकालने के लिए तुरंत निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और आवश्यकता पड़ी तो योजनाबद्ध रूप से राजस्थान के लाखों किसान सक्रिय रूप से इस किसान आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। बेनीवाल बोले कि अन्नदाता एमएसपी पर कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित है। लेकिन हठधर्मी सरकार ने किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए जो बर्बरता अपनाई। वो लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है।

उन्होंने कहा कि किसान अपना हक चुनी हुई सरकार से मांग रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार लाठी और गोली के दम पर किसानों के आंदोलन को कुचलना चाह रही है, जो पूर्ण रूप से अनुचित है। बेनीवाल ने कहा कि केंद्र में सत्ता में रही कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने कार्यकाल में धन्ना सेठों का कर्जा माफ किया। मगर किसान कर्ज माफी जैसे मुद्दे पर दोनों पार्टियां सत्ता में रहने के दौरान खामोश हो जाती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89